लोजपा ने गुरुग्राम से दरभंगा साइकिल चलाकर पहुंचने वाली लड़की की शिक्षा का खर्च उठाने की पेशकश की

लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को कहा कि वह लड़की और उसके परिवार से कई दिनों से बात कर रहे हैं और उससे अनुरोध किया है कि वह देश में जहां भी चाहे अपनी आगे की पढ़ाई करे।

जियो

नयी दिल्ली, 24 मई लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने लॉकडाउन के दौरान बीमार पिता को साइकिल पर बैठाकर हरियाणा के गुरुग्राम से 1200 किलोमीटर दूर बिहार के दरभंगा ले जाने वाली लड़की ज्योति कुमारी की पढ़ाई पर आने वाले खर्च को वहन करने की पेशकश की है।

लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को कहा कि वह लड़की और उसके परिवार से कई दिनों से बात कर रहे हैं और उससे अनुरोध किया है कि वह देश में जहां भी चाहे अपनी आगे की पढ़ाई करे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उसकी शिक्षा पर आने वाले खर्च को वहन करूंगा, चाहे वह किसी भी चीज की पढ़ाई करे।’’

उल्लेखनीय है कि साइकिल पर पिता को पीछे बैठाकर लंबी दूरी तय करने के बाद ज्योति के सामने लगातार मदद के प्रस्ताव आ रहे हें।

उसकी मुश्किलें और मजबूती प्रवासियों की कहानियों में से एक है जो कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से फैली महामारी की समस्या का सामना कर रहे हैं।

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि वह ज्योति की बहादुरी से प्रभावित हुए हैं और खेलमंत्री किरण रिजिजू से अनुरोध किया कि अगर वह साइकिल चालक के खेल में आगे बढ़ना चाहती है, तो उसके प्रशिक्षण में मदद करें।

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भी इसी तरह का अनुरोध रिजिजू से करते हुए कहा कि ज्योति को उचित प्रशिक्षण और छात्रवृत्ति मुहैया कराई जानी चाहिए।

केंद्रीय खेल मंत्री ने आश्वस्त किया कि उन्होंने अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेने और ज्योति की परीक्षा आयोजित करने की व्यवस्था करने को कहा है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ अगर उसमें समार्थ्य होगा तो उसे दिल्ली स्थित आईजीआई स्टेडियम संकुल स्थित राष्ट्रीय साइकलिंग अकादमी के लिए बतौर प्रशिक्षु चुना जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू