ईद पर खरीदारी से परहेज कर रहे लोग, जरूरतमंद लोगों की मदद के लिये बचाए पैसे

खान (30) कहती हैं, ''यह आम दिनों की तरह नहीं हैं। हमारे घर पर और रिश्तेदारों में किसी ने भी गहने, कपड़े या मिठाइयां नहीं खरीदीं। हर साल हमारा परिवार दावत किया करता था, लेकिन इस बार हम ऐसा नहीं करेंगे। जब करोड़ों लोग भूखे पेट सो रहे हों, तो हम ऐसा कैसे कर सकते हैं।''

जियो

नयी दिल्ली, 24 मई दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जाकिर नगर में एक गैर-सरकारी संगठन चलाने वालीं शमा खान हर साल ईद पर गहने, कपड़े, बहुत सारी मिठाइयां खरीदती थीं और रिश्तेदारों को दावत देती थीं, लेकिन इस बार वह ऐसा नहीं कर रहीं।

खान (30) कहती हैं, ''यह आम दिनों की तरह नहीं हैं। हमारे घर पर और रिश्तेदारों में किसी ने भी गहने, कपड़े या मिठाइयां नहीं खरीदीं। हर साल हमारा परिवार दावत किया करता था, लेकिन इस बार हम ऐसा नहीं करेंगे। जब करोड़ों लोग भूखे पेट सो रहे हों, तो हम ऐसा कैसे कर सकते हैं।''

खान की ही तरह राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले कई मुसलमान ईद-उल-फितर पर नए सामान और कपड़े खरीदने से परहेज कर रहे हैं। उन्होंने पैसा बचाकर उसे कोविड-19 लॉकडाउन से प्रभावित जरूरतमंद लोगों और प्रवासियों की मदद के लिये खर्च करने का फैसला लिया है।

जामिया नगर के निवासी मोहम्मद मुस्लिम और उनके दोस्तों ने भी इस साल ईद पर खरीदारी न करके उससे बचे पैसों को जरूरतमंद लोगों के लिये जरूरी सामान खरीदने पर खर्च करने का फैसला लिया है।

मुस्लिम कहते हैं, ''हमारे समूह में लगभग 50 ऐसे लोग हैं, जिन्होंने ऐसे बेघर लोगों और प्रवासियों के लिए आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए पैसे जमा किए हैं, जिनके पास लॉकडाउन के कारण रोजी-रोटी कमाने का कोई साधन नहीं है।''

सामाजिक कार्यकर्ता मुस्लिम ने कहा, ''जरूरी नहीं है कि हम ईद पर नमाज अदा करने के लिए नए कपड़े पहनें। बस कपड़े साफ होने चाहिए। साथ ही, अगर लोग इत्र और गहने नहीं खरीदते हैं तो बहुत सारा पैसा बचाया जा सकता है।''

उन्होंने कहा कि जब लाखों बेघर और बेरोजगार देशवासी एक समय के भोजन के लिये भी संघर्ष कर रहे हों, तो ईद मनाने का क्या फायदा।

देश के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को ईद मनायी जाएगी। हालांकि केरल और जम्मू-कश्मीर समेत कुछ जगहों पर रविवार को ही ईद मनाई गई।

मुंबई में भी इस बार कोविड-19 के चलते ईद की रौनक गायब है। मुंबई वासियों ने इस साल सादगी से ईद मनाने का फैसला किया है।

कलीना इलाके में किराने की दुकान चलाने वाले शादाब अंसारी ने कहा, ''जब मस्जिदों में नमाज नहीं होगी, तो ईद कैसी?''

उपनगरीय कुर्ला इलाके के निवासी शाहिद कुरैशी ने कहा, ''कोविड-19 के चलते बहुत लोगों की मौत हो चुकी है। इस साल हमें इसकी खुशी नहीं है, लिहाजा हमने ईद नहीं मनाने का फैसला किया है।''

तमिलनाडु में ईद की पूर्व संध्या पर खरीदारी में गिरावट देखी गई। राज्य के लोगों ने इस बार सादगी से ईद मनाने का फैसला किया है।

चेन्नई के निवासी एस मोहम्मद ने कहा, ''हमें घरों में नमाज पढ़ने और नए कपड़े खरीदने से परहेज करने के लिये कहा गया है क्योंकि फिलहाल बहुत से लोग कुछ भी खरीदने की हालत में नहीं हैं। इसके बजाय हमारे बड़ों ने भोजन के अलावा जो कुछ भी संभव हो सके, जरूरतमंद लोगों को देने के लिये कहा है।''

इस बीच, केरल में रविवार को सादगी से ईद मनायी गई। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते लोगों ने घरों पर ही ईद की नमाज अदा की।

राज्य के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पी विजयन ने लोगों को ईद की बधाई दी।

खान ने ट्वीट किया, ''हमें कोविड-19 की रोकथाम और इसे खत्म करने का वरदान भी मिले।''

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद-उल-फितर समानता, सहिष्णुता और पश्चाताप का संदेश देती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका