मुख्य समाचार
देश की खबरें | बुरेवी हुआ कमजोर , निम्न दबाव के क्षेत्र के रूप में तमिलनाडु तट पार करेगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चक्रवात बुरेवी कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया और चार दिसंबर की सुबह तमिलनाडु तट को पार करेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिये तैयार, अगली बैठक में समाधान की उम्मीद: तोमर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार किसान संगठनों की चिंताओं को दूर करने के प्रयास के तहत मंडियों को मजबूत बनाने, प्रस्तावित निजी बाजारों के साथ समान परिवेश सृजित करने और विवाद समाधान के लिये किसानों को ऊंची अदालतों में जाने की आजादी दिये जाने जैसे मुद्दों पर विचार को तैयार है।
जरुरी जानकारी | एयरटेल ने चार साल में पहली बार मासिक कनेक्शन वृद्धि में जियो को पछाड़ा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारती एयरटेल ने मासिक कनेक्शनों की वृद्धि के मामले में चार साल में पहली बार रिलायंस जियो को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के बृहस्पतिवार को प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार सितंबर में एयरटेल के नए ग्राहकों की संख्या में जियो से अधिक वृद्धि हुई है।
जरुरी जानकारी | एसबीआई की योनो ऐप में तकनीकी खामी, लेनदेन प्रभावित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मोबाइल बैंकिंग ऐप योनो में बृहस्पतिवार को तकनीकी खामी रही। इसके वजह से ऐप पर लेनदेन प्रभावित हुआ। बैंक ने कहा कि सेवा को सुचारू बनाने और ऐप को ठीक करने के कदम उठाए गए हैं।
Ind vs Aus 1st T20 2020: आखिरी वनडे में जीत से बढ़ा भरोसा, शुक्रवार से शुरू हो रहा है T20 सीरीज
IANSतीसरे और आखिरी वनडे में सम्मानजनक जीत हासिल करने बाद भारतीय टीम शुक्रवार को मनुका ओवल मैदान से आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज करेगी. आस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया.
देश की खबरें | कश्मीर में कई स्थानों पर शून्य से नीचे तापमान
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया ।घाटी में पहलगाम सबसे सर्द स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी ।
देश की खबरें | कार्यकर्ताओं ने मानव तस्करी के पीड़ितों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस की सुविधा के निर्देश का स्वागत किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मानव तस्करी के खिलाफ अभियान चलाने वाले कार्यकर्ताओं ने उच्चतम न्यायालय के एक निर्देश की सराहना की है जिसमें राज्य सरकारों को मानव तस्करी पीड़ितों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बंद कमरे में करने को कहा गया है ।
जरुरी जानकारी | सरकार- किसानों की बातचीत में गतिरोध जारी, अगली बैठक शनिवार को तय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की अगुवाई में तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ आंदोलनकारी किसानों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक बृहस्पतिवार को भी बेनतीजा रही। एक सप्ताह के भीतर सरकार और किसान नेताओं के बीच यह दूसरी बैठक हुई। लगभग आठ घंटे चली इस बैठक में किसान नेता नए कृषि कानूनों को रद्द करने पर जोर देते रहे।
देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 94 प्रतिशत किसान एमएसपी पर धान बेच रहे हैं : राज्य सरकार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में 94 प्रतिशत से अधिक किसानों को धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ मिल रहा है और इस साल इसमें दो प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है। एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह कहा गया।
Banda Road Accident: उत्तर प्रदेश के बांदा में रोडवेज बस और टेम्पो की आमने-सामने टक्कर, छह लोगों की मौत
Bhashaबांदा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम रोडवेज बस और टेम्पो की भीषण टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
देश की खबरें | स्वयंसेवी संस्थान के तीन दिव्यांग लोगों ने खुद के बनाये मास्क वितरित किये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के जवाहर सर्किल पर एक स्वयंसेवी संस्थान के तीन दिव्यांग लोगों ने बृहस्पतिवार को खुद के बनाये मास्क का वितरण किया।
विदेश की खबरें | बांग्लादेश ने रोहिंग्या शरणार्थियों को बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप पर पहुंचाना शुरू किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश प्रशासन ने मानवाधिकार संगठनों के आग्रह को दरकिनार करते हुए हजारों रोहिंग्या शरणार्थियों को एक अलग-थलग द्वीप पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
COVID-19 Updates in Bihar: बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 2.37 लाख हुई, रिकवरी रेट 97 प्रतिशत के आसपास
IANSबिहार में गुरुवार को कोरोना के 571 नए मरीजों के सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 मरीजों की संख्या 2,37,349 तक पहुंच गई है. राज्य में अब तक 2,30,503 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. रिकवरी रेट 97 प्रतिशत के आसपास बनी हुई है. बिहार स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 571 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2,37,349 पहुंच गई है। पटना जिले में गुरुवार को 187 नए मामले सामने आए हैं.
देश की खबरें | झारखंड में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 97.3 व मृत्यु दर 0.89 प्रतिशत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखण्ड में दो दिसंबर तक कोरोना वायरस से मरीजों के स्वस्थ होने वाले की दर 97.3 प्रतिशत व मृत्यु दर 0.89 प्रतिशत रही वहीं यहां चार चरण में टीका उपलब्ध कराने की योजना बनायी गयी है।
देश की खबरें | किसान आंदोलन को लेकर दिलजीत दोसांझ और कंगना में ट्विटर पर छिड़ी तीखी बहस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. किसान आंदोलन को लेकर अभिनेता दिलजीत दोसांझ और अभिनेत्री कंगना रानौत के बीच ट्विटर पर तीखी बहस छिड़ी हुई है। यह मामला कंगना द्वारा शाहीन बाग आंदोलन से मशहूर हुई बिल्किस बानो का नाम उछालने से शुरु हुआ था लेकिन अब यह दोनों कलाकारों के बीच बुरा-भला कहने तक पहुंच गया है।
देश की खबरें | महाराष्ट्र का शीतकालीन सत्र 14-15 दिसंबर को नागपुर के बजाय मुंबई में होगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए नागपुर के बजाय मुंबई में 14 और 15 दिसंबर को दो दिन के लिए आयोजित किया जाएगा। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।
देश की खबरें | बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दूल्हा सहित छह लोगों की मौत, 25 घायल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खंडवा जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर खालवा थाना इलाके में बृहस्पतिवार को बारातियों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार दूल्हा सहित छह लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गये हैं, जिनमें से छह की हालत गंभीर है।
खेल की खबरें | भारत का प्रतिनिधित्व करने का अनुभव शानदार रहा: नटराजन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय तेज गेंदबाज टी नटराजन ने गुरूवार को भारत के लिये अपने पदार्पण के बारे में बात करते हुए कहा कि यह शानदार अनुभव रहा और वह भविष्य में इस तरह के और मैचों में देश का प्रतिनिधित्व करने को तैयार हैं।
Farmers Protest: बीजेपी नेताओं के बयान को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, कहा-किसानों को पाकिस्तान परस्त बताकर भाजपा ने किया देश के सपूतों का अपमान
Subhash Yadavकिसानों और केंद्र के बीच लंबी चली बातचीत के बावजूद कोई ठोस निर्णय कृषि कानूनों को लेकर नहीं निकल सका है. किसानों ने बैठक के बाद कहा कि आंदोलन जारी है. इसके साथ ही इसे लेकर बयानबाजी का दौर भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. विपक्ष की तरफ से केंद्र पर हमला बोला जा रहा है. दूसरी तरफ बीजेपी नेताओं के पाकिस्तान परस्त बयानों को लेकर भी विवाद बढ़ गया है. भाजपा के नेताओं ने किसानों के प्रदर्शन के पीछे पाकिस्तान और चीन का हाथ बताया है.
देश की खबरें | अदालत ने पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव की जमानत याचिका खारिज की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड उच्च न्यायालय से पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव को बृहस्पतिवार को कोई राहत नहीं मिली और अदालत ने बड़कागांव एनटीपीसी भूमि अधिग्रहण मामले में हुई हिंसा से जुड़े मुकदमे में साव की जमानत याचिका खारिज कर दी।