देश की खबरें | कार्यकर्ताओं ने मानव तस्करी के पीड़ितों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस की सुविधा के निर्देश का स्वागत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मानव तस्करी के खिलाफ अभियान चलाने वाले कार्यकर्ताओं ने उच्चतम न्यायालय के एक निर्देश की सराहना की है जिसमें राज्य सरकारों को मानव तस्करी पीड़ितों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बंद कमरे में करने को कहा गया है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर मानव तस्करी के खिलाफ अभियान चलाने वाले कार्यकर्ताओं ने उच्चतम न्यायालय के एक निर्देश की सराहना की है जिसमें राज्य सरकारों को मानव तस्करी पीड़ितों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बंद कमरे में करने को कहा गया है ।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे न्याय तक पीड़ितों की पहुंच होगी और मानव तस्करी के मामले में दोषसिद्धि भी बढेगी।

यह भी पढ़े | Banda Road Accident: उत्तर प्रदेश के बांदा में रोडवेज बस और टेम्पो की आमने-सामने टक्कर, छह लोगों की मौत.

मीडिया की खबरों के मुताबिक, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को राज्य सरकारों को मानव तस्करी के पीड़ितों के लिए सुरक्षित और बंद कमरे में वीडियो कॉन्फ्रेंस की सुनवाई की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है ।

पीठ ने असम, पश्चिम बंगाल और राजस्थान को कम से कम एक जिले में प्रायोगिक परीक्षण के तौर पर इसकी शुरुआत करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Bihar: बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 2.37 लाख हुई, रिकवरी रेट 97 प्रतिशत के आसपास.

वरिष्ठ वकील और कार्यकर्ता कौशिक गुप्ता ने कहा कि मानव तस्करी के पीड़ितों को न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक स्वागतयोग्य कदम है ।

मनोविज्ञानी और कार्यकर्ता पोंपी बनर्जी ने कहा कि न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पीड़ितों को अपनी बात रखने में आसानी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\