Banda Road Accident: उत्तर प्रदेश के बांदा में रोडवेज बस और टेम्पो की आमने-सामने टक्कर, छह लोगों की मौत
बांदा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम रोडवेज बस और टेम्पो की भीषण टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
बांदा (उप्र), तीन दिसम्बर. बांदा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम रोडवेज बस और टेम्पो की भीषण टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शाम करीब सात बजे देहात कोतवाली क्षेत्र में जमालपुर गांव में पेट्रोल पंप के पास चिल्ला से बांदा आ रही रोडवेज बस और सामने से आ रहे टेम्पो की टक्कर हो गयी.
उन्होंने बताया कि इस हादसे में टेम्पो सवार छह लोगों की मौके पर मौत हो गयी तथा तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. यह भी पढ़ें-Road Accident In Kaushambi: यूपी के कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से बालू से लदा ट्रक स्कार्पियो पर पलटा, 8 लोगों की मौत
ANI का ट्वीट-
Six people killed in a collision between a bus and a tempo near Jamalpur in Kotwali Dehat Police Station area in Banda. Three people are seriously injured and are undergoing treatment: Satya Narayan, IG, Banda pic.twitter.com/steWzTBFnE
— ANI UP (@ANINewsUP) December 3, 2020
चौहान ने बताया कि मौके पर जिले के सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद हैं. बचाव कार्य चल रहा है. फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2020 10:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

