Farmers Protest: बीजेपी नेताओं के बयान को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, कहा-किसानों को पाकिस्तान परस्त बताकर भाजपा ने किया देश के सपूतों का अपमान

किसानों और केंद्र के बीच लंबी चली बातचीत के बावजूद कोई ठोस निर्णय कृषि कानूनों को लेकर नहीं निकल सका है. किसानों ने बैठक के बाद कहा कि आंदोलन जारी है. इसके साथ ही इसे लेकर बयानबाजी का दौर भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. विपक्ष की तरफ से केंद्र पर हमला बोला जा रहा है. दूसरी तरफ बीजेपी नेताओं के पाकिस्तान परस्त बयानों को लेकर भी विवाद बढ़ गया है. भाजपा के नेताओं ने किसानों के प्रदर्शन के पीछे पाकिस्तान और चीन का हाथ बताया है.

कांग्रेस और पीएम मोदी (Photo Credits-Facebook/PTI)

नई दिल्ली, 3 दिसंबर. किसानों और केंद्र के बीच लंबी चली बातचीत के बावजूद कोई ठोस निर्णय कृषि कानूनों (Farm Bills 2020) को लेकर नहीं निकल सका है. किसानों ने बैठक के बाद कहा कि आंदोलन जारी है. इसके साथ ही इसे लेकर बयानबाजी का दौर भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. विपक्ष की तरफ से केंद्र पर हमला बोला जा रहा है. दूसरी तरफ बीजेपी (BJP) नेताओं के पाकिस्तान (Pakistan) परस्त बयानों को लेकर भी विवाद बढ़ गया है. भाजपा के नेताओं ने किसानों के प्रदर्शन के पीछे पाकिस्तान और चीन का हाथ बताया है. इसे लेकर अब कांग्रेस (Congress) ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि किसानों को पाकिस्तान परस्त बताकर भाजपा ने देश के सपूतों का अपमान किया है.

कांग्रेस ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि पाकिस्तान से लड़ने के लिए अपने बेटों को बॉर्डर पर भेजने वाले किसानों को पाकिस्तान परस्त बताकर भाजपा ने देश के सपूतों का अपमान किया है. यह भी पढ़ें-Farmers Protest: किसानों और सरकार के बीच चली बैठक में नहीं निकला कोई हल, अब 5 दिसंबर को फिर होगी बातचीत

कांग्रेस का ट्वीट-

गौर हो कि आज दोपहर 12 बजे राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में किसानों और सरकार के बीच कृषि कानूनों को लेकर बैठक शुरू हुई थी. यह बैठक शाम साढ़े 7 बजे के बाद खत्म हुई. लेकिन कोई ठोस फैसले की जानकारी सामने नहीं आयी है. साथ ही पुरे मसले पर अब शनिवार को दोबारा बैठक होने वाली है.

Share Now

Tags

Amit Shah Burari area CM शिवराज सिंह चौहान Delhi Delhi Chalo March Delhi Government Delhi Police Farmer Bills 2020 Farmer protest Farmers farmers protest farmers protest Farmers Protest Updates Farmers Protests Farmers’ Protest in Delhi Haryana-Delhi border Modi govt Narendra Singh Tomar Nirankari Samagam Ground Padma Vibhushan Pakistan Parkash Singh Badal Piyush Goyal Punjab Rahul Gandhi Singhu border Stadiums Temporary Prisons अमित शाह अरविंद केजरीवाल अस्थाई जेल एमपी किसान आंदोलन किसान बिल 2020 केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दिल्ली दिल्ली पुलिस दिल्ली पुलिस. अर्जी खारिज दिल्‍ली सरकार निरंकारी ग्राउंड पद्म विभूषण सम्मान पाकिस्तान पियूष गोयल पीएम मोदी पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल प्रकाश सिंह बादल मध्य प्रदेश मोदी सरकार राहुल गांधी शिवराज सिंह चौहान संसद का विशेष सत्र सिंधु बोर्डर स्टेडियम हरियाणा-दिल्ली सीमा हवन

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Toss Winner Prediction: कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\