देश की खबरें | कश्मीर में कई स्थानों पर शून्य से नीचे तापमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया ।घाटी में पहलगाम सबसे सर्द स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, तीन दिसंबर कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया ।घाटी में पहलगाम सबसे सर्द स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि कोकेरनाग को छोड़कर कश्मीर के सभी मौसम केंद्रों ने कल रात का तापमान शून्य के नीचे दर्ज किया है ।

यह भी पढ़े | Banda Road Accident: उत्तर प्रदेश के बांदा में रोडवेज बस और टेम्पो की आमने-सामने टक्कर, छह लोगों की मौत.

शोपियां जिले में तापमान शून्य के नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में पिछले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो बृहस्पतिवार को शून्य के नीचे 1.4 ​डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Bihar: बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 2.37 लाख हुई, रिकवरी रेट 97 प्रतिशत के आसपास.

मौसम विभाग के अनुसार काजीगुंड में तापमान शून्य के नीचे 0.8​ डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में शून्य के नीचे 1.8 डिग्री जबकि कोकेरनाग में 0.4 ​डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

विभाग ने घाटी में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश अथवा हिमपात का अनुमान लगाया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\