जरुरी जानकारी | एयरटेल ने चार साल में पहली बार मासिक कनेक्शन वृद्धि में जियो को पछाड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारती एयरटेल ने मासिक कनेक्शनों की वृद्धि के मामले में चार साल में पहली बार रिलायंस जियो को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के बृहस्पतिवार को प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार सितंबर में एयरटेल के नए ग्राहकों की संख्या में जियो से अधिक वृद्धि हुई है।

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर भारती एयरटेल ने मासिक कनेक्शनों की वृद्धि के मामले में चार साल में पहली बार रिलायंस जियो को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के बृहस्पतिवार को प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार सितंबर में एयरटेल के नए ग्राहकों की संख्या में जियो से अधिक वृद्धि हुई है।

सितंबर, 2016 में वाणिज्यक परिचालन शुरू करने के बाद से रिलायंस जियो लगातार मासिक आधार पर मोबाइल ग्राहकों की संख्या में वृद्धि के मामले में आगे रही थी। जियो ने जब अपना वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया था, उस समय 1.59 करोड़ नए ग्राहक बनाए थे।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरुरी खबर, सरकार ने महंगाई भत्ते को लेकर बताई ये बात.

आंकड़ों के अनुसार सितंबर, 2020 में भारती एयरटेल ने 37.7 लाख नए कनेक्शन जोड़े हैं। उसके बाद रिलायंस जियो ने शुद्ध रूप से 14.6 लाख और बीएसएनएल ने 78,454 नए ग्राहक बनाए हैं।

वहीं दूसरी ओर समीक्षाधीन महीने में वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या में 46.5 लाख की गिरावट आई। एमटीएनएल ने 5,784 और रिलायंस कम्युनिकेशंस ने 1,324 कनेक्शन गंवाए।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: पेंशनर्स आसानी से उठा सकते है इस डोरस्टेप सर्विस का लाभ, यहां जानिए पूरा प्रॉसेस.

कुल मोबाइल कनेक्शनों की संख्या के मामले में रिलायंस जियो 40.41 करोड़ ग्राहकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। भारती एयरटेल 32.66 करोड़ कनेक्शनों के साथ दूसरे, वोडाफोन आइडिया 29.54 करोड़ कनेक्शनों के साथ तीसरे स्थान पर है। बीएसएनएल के कनेक्शनों की संख्या 11.88 करोड़ और एमटीएनएल के कनेक्शनों का आंकड़ा 33.3 लाख है।

सितंबर में देश में कुल फोन ग्राहकों की संख्या मामूली बढ़कर 116.86 करोड़ पर पहुंच गई। अगस्त में यह आंकड़ा 116.78 करोड़ का था।

इसी तरह कुल मोबाइल कनेक्शनों की संख्या सितंबर में बढ़कर 114.85 करोड़ हो गई है। अगस्त, 2020 में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 114.79 करोड़ थी।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\