जरुरी जानकारी

7th Pay Commission: पेंशनर्स आसानी से उठा सकते है इस डोरस्टेप सर्विस का लाभ, यहां जानिए पूरा प्रॉसेस

कोरोना वायरस महामारी के बीच केंद्र सरकार ने अपने पेंशनभोगियों को एक और बड़ी राहत दी. इस के तहत पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा करने में अब डाकिये घर के दरवाजे तक सेवा मुहैया करायेंगे. पिछले महीने ही केंद्र सरकार ने यह सेवा शुरू कर दी है.

7th Pay Commission: पेंशनर्स आसानी से उठा सकते है इस डोरस्टेप सर्विस का लाभ, यहां जानिए पूरा प्रॉसेस
रुपया (Photo Credits: PTI)

7th CPC Latest News: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के बीच केंद्र सरकार ने अपने पेंशनभोगियों को एक और बड़ी राहत दी. इस के तहत पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा करने में अब डाकिये घर के दरवाजे तक सेवा मुहैया करायेंगे. पिछले महीने ही केंद्र सरकार ने यह सेवा शुरू कर दी है. हालांकि यह एक शुल्क सहित सेवा है और यह देशभर में केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के लिए उनके पेंशन खाते विभिन्न बैंक में होने के बावजूद उनके लिए उपलब्ध होगी. ईपीएफओ ने पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कराने के लिए कई विकल्प उपलब्ध कराए

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने एक बयान में कहा ‘‘मौजूदा महामारी को देखते हुए पेंशनकर्मियों के लिये घर पर रहते हुए जीवन प्रमाण पत्र जमा करना बहुत बड़ी राहत है.’’ इस सुविधा को पूरे देश में उपलब्ध कराने के लिए डीओपीपीडब्ल्यू इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक (आईपीपीबी) के साथ मिलकर और इसके डाकियों और ग्रामीण डाक सेवकों के विस्तृत नेटवर्क का उपयोग करके पेंशनभोगियों को डिजिटल रूप में जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए डोरस्टेप सुविधा प्रदान कर रहा है.

आईपीपीबी ने अपने बैंक सॉफ्टवेयर को अनुकूल बनाया है। इसके अलावा पेंशनभोगियों को डीएलसी सेवाएं डोरस्टेप पर प्रदान करने के लिए इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के जीवन प्रमाण सॉफ्टवेयर के साथ सामंजस्य स्थापित किया है. यह सुविधा अन्य सुविधाओं जैसे घर में बैठे हुए ही बैंक खाते से धन की निकासी आदि के अतिरिक्त है.

आईपीपीबी डोरस्टेप बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराने के लिए अपने राष्ट्रीय नेटवर्क का उपयोग कर रहा है. इसमें पोस्ट ऑफिस के 1,36,000 से अधिक एक्सेस प्वाइंट्स और स्मार्ट फोन एवं बायोमैट्रिक उपकरणों से युक्त 1,89,000 डाकिये एवं ग्रामीण डाक सेवक हैं. इसके परिणामस्वरूप पूरे देश में बड़ी संख्या में पेंशनभोगी बिना बैंक शाखा गए या बैंक शाखाओं के बाहर पंक्ति में खड़े हुए बिना डाकिये/ग्रामीण डाक सेवक के माध्यम से डोरस्टेप सर्विस का लाभ उठा सकेंगे.

आईपीपीबी के माध्यम से ‘डीएलसी जमा करने के लिए डोरस्टेप सर्विस’ का लाभ लेने के लिए पेंशनभोगी ippbonline.com पर विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं. आईपीपीबी के माध्यम से ‘डीएलसी की डोरस्टेप सर्विस’ का लाभ उठाने की प्रक्रिया को @Youtube(Pension DOPPW) और पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग के फेसबुक पेज पर देखा जा सकता है. कोविड-19 महामारी को देखते हुए पेंशनभोगियों के लिए घर बैठे जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के संबंध में यह सेवा एक बड़ी राहत मानी जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2020 12:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).