खेल की खबरें | भारत का प्रतिनिधित्व करने का अनुभव शानदार रहा: नटराजन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय तेज गेंदबाज टी नटराजन ने गुरूवार को भारत के लिये अपने पदार्पण के बारे में बात करते हुए कहा कि यह शानदार अनुभव रहा और वह भविष्य में इस तरह के और मैचों में देश का प्रतिनिधित्व करने को तैयार हैं।

कैनबरा, तीन दिसंबर भारतीय तेज गेंदबाज टी नटराजन ने गुरूवार को भारत के लिये अपने पदार्पण के बारे में बात करते हुए कहा कि यह शानदार अनुभव रहा और वह भविष्य में इस तरह के और मैचों में देश का प्रतिनिधित्व करने को तैयार हैं।

तमिलनाडु के 29 वर्षीय खिलाड़ी का भारत के लिये आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में पदार्पण यादगार रहा जिसमें उन्होंने दो विकेट चटकाये जिसके बाद विराट कोहली टीम मनोबल बढ़ाने वाली 13 रन की जीत हासिल करने में सफल रही।

यह भी पढ़े | बीसीसीआई प्रथम श्रेणी अनुबंध में जोड़ सकती है प्राकृतिक आपदा संबंधी अनुच्छेद.

नटराजन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘देश का प्रतिनिधित्व करना स्वप्निल अनुभव था। शुभकामनाओं के लिये सभी का शुक्रिया। ’’

उन्होंने लिखा, ‘‘और चुनौतियों के लिये तैयार हूं। ’’

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 1st T20 2020: T20 सीरीज में टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर, देखें लिस्ट.

नटराजन ने 70 रन देकर मार्नस लाबुशेन और एशटन एगर का विकेट हासिल किया।

भारत की टी20 टीम के लिये चुने गये नटराजन को नवदीप सैनी के बैकअप के तौर पर वनडे के लिये शामिल किया गया जिन्होंने श्रृंखला शुरू होने से पहले पीठ के दर्द की शिकायत की थी और उन्होंने पहले दो वनडे में काफी रन लुटाये थे।

यार्कर गेंदबाजी करने की अपनी काबिलियत के लिये मशहूर नटराजन ने 16 विकेट चटकाकर सनराइजर्स हैदराबाद को इस साल संयुक्त अरब अमीरात में इंडियन प्रीमिलयर लीग के नाकआउट चरण में पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\