मुख्य समाचार

Farmers Protest: किसान आंदोलन लगातार 10वें दिन जारी, सरकार से पांचवें दौर की वार्ता आज

IANS

नये कृषि काूननों को वापस लेने समेत अन्य मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन शनिवार को 10वें दिन जारी है. हालांकि किसान संगठनों के नेता अपनी मांगों को लेकर आज फिर केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक में पहुंचेंगे. नये कृषि कानूनों के मसले पर सरकार के साथ उनकी यह पाचवें दौर की वार्ता होगी.

विदेश की खबरें | चीन के कोयला खदान में कार्बन मोनोक्साइड का स्तर बढ़ने से 18 मजूदरों की मौत

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के एक कोयला खदान में कार्बन मोनोक्साइड का स्तर अधिक हो जाने की वजह से 18 मजदूरों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Katrina Kaif ने शेयर किया अपना वर्कआउट रूटीन, पढ़ें डिटेल्स

IANS

कैटरीना कैफ ने शुक्रवार को अपने पूरे दिन के वर्कआउट रूटीन को साझा किया और अपने फिगर के राज के बारे में बताया. उन्होंने अपने ट्रेनर द्वारा हस्तलिखित वर्कआउट रूटीन साझा किया, जिसमें उनके पैर, पेट और ऊपरी शरीर के व्यायाम शामिल हैं. इनमें स्क्वाट्स, लेग प्रेस, पुश-अप, कार्डियो अन्य वर्कआउट शामिल हैं.

विदेश की खबरें | बाइडन को राष्ट्रपति निर्वाचित होने के लिए जरूरी बहुमत औपचारिक रूप से प्राप्त हुआ

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एपी एजेंसी की तालिका के अनुसार बाइडन की जीत पर सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एलेक्स पैडिला की औपचारिक मुहर लगने के बाद उन्हें अब तक 279 इलेक्टर का समर्थन मिल चुका है। यह आंकड़ा 270 के बहुमत के जादुई आंकड़े से अधिक है।

तेलंगाना में कोविड-19 के 596 नए मामले सामने आए, तीन और संक्रमितों की मौत

Bhasha

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 596 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 2.72 लाख हो गई है ,जबकि तीन और लोगों की मौत होने से महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या 1,470 पर पहुंच गई है.

किसान आंदोलन पर क्यों खामोश है Bollywood? एक्टर Gippi Grewal के सवाल पर Taapsee Pannu ने दिया जवाब

Team Latestly

किसान बिल का विरोध कर रहे देशभर के किसान अब एक एकजुट होकर इस आंदोलन को बड़े स्तर पर सफल बनाने के प्रयास में जुटे हुए हैं. किसानों के साथ कई सारे लोग समर्थन में उतर आए हैं जिनमें कई सारे सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं.

China: चंद्रमा की सतह से रवाना होने से पहले Chang'e-5 ने चांद पर चीनी ध्वज फहराया, देखें तस्वीर

Rakesh Singh

भारत के पड़ोसी देश चीन ने हाल ही में चंद्रमा पर चंद्रयान चांग ई-5 को रवाना किया था. चीन का यह मिशन अबतक काफी सफल रहा है और वह चांद से नमूने एकत्रित करने के बाद धरती की ओर रवाना हो गया है. चंद्रमा की सतह से रवाना होने से पहले चीनी अंतरिक्षयान के लैंडर ने वहां चीनी ध्वज को भी फहराया.

Anil Vij Corona Positive: हरियाणा के स्वास्थ मंत्री अनिल विज कोरोना से संक्रमित, 15 दिन पहले लगवाया था Covaxin का टीका

Team Latestly

भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. रोजाना कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या सामने आ रही है. इसी बीच हरियाणा के स्वास्थ मंत्री अनिल विज कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी. विज ने 15 दिन पहले कोवैक्सीन परीक्षण में बतौर वालंटियर शामिल होकर टीका लगवाया था.

मध्यप्रदेश: खजुराहो में खजाने की तलाश में हुई खुदाई, जानें पूरा इतिहास

PBNS India

बेजोड़ वास्तुकला की वजह से देश भर में मिनी खजुराहो के नाम से विख्यात भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में मराठा शासक बाजीराव पेशवा के वंशज विनायक राव पेशवा द्वारा बनवाया गया 'गणेश बाग' समेत कई ऐतिहासिक, धार्मिक और पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहरें पुरातत्व और पर्यटन विभाग की उपेक्षा और अनदेखी से ध्वस्त होने की कगार पर है.

देश की खबरें | एमएसपी का विरोध करने वाले कनाडा की भारत के किसानों की बेहतरी को लेकर रुचि अजीब है : भाजपा

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने भारत में किसानों के प्रदर्शन पर कनाडा के रुख की आलोचना करते हुए शनिवार को इसे ‘पाखंड’ करार देते हुए कहा कि वह डब्ल्यूटीओ में न्यूनतम समर्थन मूल्य और अन्य कृषि नीतियों का विरोध करता है और भारत के खाद्य एवं जीविकोपार्जन सुरक्षा सहित घरेलू कृषि उपायों पर सवाल उठाता है।

Road Accident in Agra: आगरा में रोडवेज बस और ट्रैक्टर में भिड़ंत, एक की मौत

Bhasha

उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना खंदौली के यमुना एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार देर रात यात्रियों से भरी रोडवेज बस और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में एक दर्जन सवारियां तथा ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में चालक की मौत हो गई।

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के महोबा में किशोरी से बलात्कार मामले में एक युवक गिरफ्तार

Bhasha

महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार देर शाम एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है.

राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह बहुत हदतक ऑनलाइन सम्मेलन की तरह होगा: जो बाइडन

Bhasha

अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित जो बाइडन ने कहा कि 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद का शपथ ग्रहण समारोह और उससे जुड़े उत्सव बहुत हद तक ऑनलाइन सम्मेलन की तरह होंगे. उन्होंने कहा कि इस बार शपथ ग्रहरण समारोह छोटे पैमाने पर आयोजित होगा जबकि सामान्य दिनों में इस समारोह को देखने के लिए लाखों लोग कैपिटल हिल पर जमा होते हैं.

Farmers Protest: रणदीप सुरजेवाला का केंद्र पर हमला, बोले-मोदी सरकार काला बाजारी और जमाखोरी को कानून का दर्जा देने का काम कर रही है

Team Latestly

कृषि कानूनों को लेकर किसानों का हल्ला बोला जारी है. आज होने वाली बातचीत से पहले मोदी सरकार ने मंथन शुरू कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर पुरे मुद्दे पर बातचीत के लिए गृहमंत्री अमित शाह. राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पीयूष गोयल पहुंचे हैं. जहां कृषि कानूनों से जुड़े अब तक की चर्चा और बैठक को लेकर रणनीति बनाई जा रहा है. इस बैठक से पहले कांग्रेस की तरफ से बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है.

अमेरिका: मेरी ट्रंप ने अपने चाचा और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बताया 'क्रूर और विश्वासघाती'

Bhasha

मेरी ट्रंप ने अपने चाचा और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 'क्रूर और विश्वासघाती' बताया. मनोविज्ञानी एवं लेखिका मेरी अपने पिता के छोटे भाई डोनाल्ड की मुखर आलोचक हैं. उन्होंने इस विचारधारा को सिरे से खारिज किया कि ट्रंप के खिलाफ मुकदमा चलाने से देश में राजनीतिक विभाजन और भी गहरा जाएगा.

देश की खबरें | कर्नाटक बंद: सामान्य जनजीवन पर अब तक कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कन्नड़ समर्थक समूहों ने मराठा समुदाय के लिए निगम गठित करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ शनिवार को राज्यव्यापी बंद का जो आह्वान किया था उसका कुछ छिटपुट विरोध प्रदर्शनों और पुतले जलाए जैसी घटनाओं को छोड़कर सामान्य जनजीवन पर कुछ विशेष प्रभाव नहीं पड़ा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अधिकतर अमेरिकी सैनिकों को सोमालिया छोड़ने के दिए आदेश

Bhasha

पेंटागन ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि 2021 की शुरुआत में सोमालिया से 'अधिकतर' अमेरिकी सैनिक और साजो सामान वापस लाए जाएंगे. वर्तमान में सोमालिया में कम से कम 700 सैनिक तैनात हैं जो आतंकवादी संगठन अलकायदा से जुड़े अन्य आतंकवादी संगठन अल शबाब के आतंकवादियों से निपटने का प्रशिक्षण स्थानीय बलों को दे रहे हैं.

Karnataka Bandh Today: प्रदर्शन कर रहे प्रो-कन्नड़ कार्यकर्ताओं को टाउन हॉल से पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें तस्वीर

Rakesh Singh

कर्नाटक में आज मराठा विकास प्राधिकरण गठन के खिलाफ कन्नड़ समर्थक संगठनों ने राज्‍यव्‍यापी बंद का आह्वान किया है. इस बीच खबर आ रही है कि प्रदर्शनकारियों को राज्य की राजधानी बेंगलुरु स्थित टाउन हॉल से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करते हुए ANI न्यूज एजेंसी द्वारा कुछ तस्वीरें भी शेयर की गई हैं.

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 36,652 नए मामले, संक्रमण के कुल मामले 96,08,211 हुए

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में शनिवार को कोविड-19 के एक दिन में 36,652 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 96.08 लाख के पार चले गए।

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सौगात, प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों को मिलेगी सरकारी नौकरी

Laxmi Pandey

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य के शिक्षा को उज्जवल बनाने के लिए एक नई सौगात देने जा रहे है. यह सौगात प्रदेश के शिक्षकों होगी. सीएम योगी आदित्यनाथ शिक्षकों को बड़ी सौगात देने वाले हैं. यूपी सरकार जल्द ही 69 हजार पदों पर भर्ती हुए नए शिक्षकों की नियुक्ति करने वाली है. नियुक्ति पत्र मिलने के बाद सिर्फ नए नियुक्त शिक्षकों को स्कूलों का आवंटन होना बाकी है.

Categories