विदेश की खबरें | बाइडन को राष्ट्रपति निर्वाचित होने के लिए जरूरी बहुमत औपचारिक रूप से प्राप्त हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एपी एजेंसी की तालिका के अनुसार बाइडन की जीत पर सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एलेक्स पैडिला की औपचारिक मुहर लगने के बाद उन्हें अब तक 279 इलेक्टर का समर्थन मिल चुका है। यह आंकड़ा 270 के बहुमत के जादुई आंकड़े से अधिक है।

एपी एजेंसी की तालिका के अनुसार बाइडन की जीत पर सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एलेक्स पैडिला की औपचारिक मुहर लगने के बाद उन्हें अब तक 279 इलेक्टर का समर्थन मिल चुका है। यह आंकड़ा 270 के बहुमत के जादुई आंकड़े से अधिक है।

राष्ट्रपति चुनाव में सामान्य तौर पर इन कदमों में औपचारिकताओं पर इतना बल नहीं दिया जाता। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति के निर्वाचन की गुप्त प्रणाली पर इस बार नये सिरे से नजर डाली गयी है क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप लगातार बाइडन की जीत को स्वीकार नहीं कर रहे हैं और अंतिम परिणामों से पहले इन्हें पलटने के लिए तरह-तरह के कानूनी कदम उठा रहे हैं।

यह भी पढ़े | राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह बहुत हदतक ऑनलाइन सम्मेलन की तरह होगा: जो बाइडन.

पिछले कई सप्ताह से यह साफ है कि बाइडन राष्ट्रपति चुनाव जीत गये हैं। ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी में विधि के प्रोफेसर एडवर्ड बी फोले ने कहा कि बाइडन को 270 से अधिक इलेक्टर का समर्थन मिलना व्हाइट हाउस की तरफ उनका पहला कदम है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक कानूनी स्तर है और पहला स्तर भी है जिसका आधार है। इससे पहले तक सब कुछ अनुमानों पर आधारित था।’’

यह भी पढ़े | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अधिकतर अमेरिकी सैनिकों को सोमालिया छोड़ने के दिए आदेश.

शुक्रवार को जिन इलेक्टरों की जीत की घोषणा की गयी वे 14 दिसंबर को अन्य राज्यों के अपने समकक्षों के साथ बैठक करेंगे और अगले राष्ट्रपति के लिए औपचारिक मतदान करेंगे।

इलेक्टोरल कॉलेज वोट के परिणाम प्राप्त होने के बाद कांग्रेस इन पर छह जनवरी को अंतिम मुहर लगाएगी। वैसे सांसद इस परिणाम पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, लेकिन इस स्तर पर बाइडन को रोक पाना लगभग असंभव होगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now