LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 32nd Match Winner Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 32वां मुकाबला आज यानी 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (LSG vs RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के इकाना स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स एक नाजुक स्थिति में हैं, तीन मैचों की हार के बाद 9वें स्थान पर हैं. राजस्थान रॉयल्स के पास भी वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं. दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Ekana Cricket Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज स्पिनर्स का दिखेगा जलवा या बल्लेबाजों की चलेगी तूफानी पारी, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से 22 अप्रैल को होगा. राजस्थान रॉयल्स ने अब तक चार मैच जीते हैं और दो में शिकस्त झेली है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने सिर्फ दो मुकाबले जीते हैं और चार मुकाबलों में हार का सामना किया है. अब लखनऊ के इकाना स्टेडियम मेंलखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (LSG vs RR Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच अबतक कुल छह मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी रहा है. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने चार मुकाबले अपने नाम किए हैं, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स सिर्फ दो मैच ही जीत पाई है. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमें सिर्फ एक मैच में आपस में भिड़ी थी, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने दो रन से जीत दर्ज की थी. यह आईपीएल 2026 में दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत होने वाली है.

लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 54 रन से करारी शिकस्त मिली थी. उस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज बेहद महंगे साबित हुए थे. PBKS ने 254/7 का स्कोर बनाया था. ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज अपने प्रदर्शन में सुधार करने की कोशिश करेगी. राजस्थान रॉयल्स को अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ हार मिली थी. उस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम 155 रन ही बना सकी थी. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग इस समय खराब फॉर्म में चल रहे हैं. वह लय में वापसी का प्रयास करेंगे.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (LSG vs RR Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर राजस्थान रॉयल्स की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. राजस्थान रॉयल्स के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का 32वां मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

राजस्थान रॉयल्स की जीत की संभावना: 65%

लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत की संभावना: 35%.

टाटा आईपीएल के मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स के युवा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खूब चल रहा है. वैभव सूर्यवंशी ने छह पारियों में 41.00 की औसत और 236.53 की स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने छह मैचों में 17.18 की औसत और 8.59 की इकॉनमी रेट के साथ 11 विकेट लिए हैं. राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर रवि बिश्नोई ने 6 मुकाबलों में 19.00 की औसत के साथ 10 विकेट लिए हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (LSG vs RR 32nd T20 Match Playing Prediction)

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, और मोहसिन खान.

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर,संदीप शर्मा, और रवि बिश्नोई.

नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.