क्रिकेट

KAR vs PES, PSL 2026 32nd Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कराची किंग्स की टीम में जेसन रॉय, रीज़ा हेंड्रिक्स और खुशदिल शाह जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में हसन अली और एडम जाम्पा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ पेशावर जाल्मी की टीम में बाबर आजम, मोहम्मद हारिस और कुसल मेंडिस जैसे बल्लेबाज हैं, जो तेजी से रन बना सकते हैं. गेंदबाजी में सुफियान मुकीम और अली रज़ा टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

KAR vs PES, PSL 2026 32nd Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Karachi Kings vs Peshawar Zalmi, Pakistan Super League 2026 32nd Match Live Scorecard Update: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 32वां मुकाबला आज यानी 22 अप्रैल को कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी (KAR vs PES) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला जा रहा है. कराची किंग्स इस सीजन खराब फॉर्म से जूझ रही है और टीम वापसी करना चाहेगी. वहीं, पेशावर जाल्मी शानदार लय में है और जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में कराची किंग्स की कमान मोईन अली के हाथों में है, जबकि पेशावर जाल्मी की अगुवाई बाबर आजम कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Streaming: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के 32वें मुकाबले में कराची किंग्स का सामना पेशावर जाल्मी से हो रहा है. कराची किंग्स ने इस सीजन में 7 मैचों में 3 जीत दर्ज की है और टीम लगातार चार हार के बाद वापसी करना चाहेगी. दूसरी तरफ पेशावर जाल्मी का प्रदर्शन शानदार रहा है और टीम 8 मैचों में 7 जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है.

कराची किंग्स क्रिकेट टीम बनाम पेशावर जाल्मी क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Karachi Kings Cricket Team vs Peshawar Zalmi Cricket Team Match Scorecard)

पीएसएल इतिहास में कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी के बीच अब तक 24 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें कराची किंग्स ने 8 मैच जीते हैं, जबकि पेशावर जाल्मी को 16 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में पेशावर जाल्मी का पलड़ा भारी नजर आता है.

कराची किंग्स की टीम में जेसन रॉय, रीज़ा हेंड्रिक्स और खुशदिल शाह जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में हसन अली और एडम जाम्पा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ पेशावर जाल्मी की टीम में बाबर आजम, मोहम्मद हारिस और कुसल मेंडिस जैसे बल्लेबाज हैं, जो तेजी से रन बना सकते हैं. गेंदबाजी में सुफियान मुकीम और अली रज़ा टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

नोट: कराची किंग्स क्रिकेट टीम बनाम पेशावर जाल्मी क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2026 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).