Farmers Protest: रणदीप सुरजेवाला का केंद्र पर हमला, बोले-मोदी सरकार काला बाजारी और जमाखोरी को कानून का दर्जा देने का काम कर रही है

कृषि कानूनों को लेकर किसानों का हल्ला बोला जारी है. आज होने वाली बातचीत से पहले मोदी सरकार ने मंथन शुरू कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर पुरे मुद्दे पर बातचीत के लिए गृहमंत्री अमित शाह. राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पीयूष गोयल पहुंचे हैं. जहां कृषि कानूनों से जुड़े अब तक की चर्चा और बैठक को लेकर रणनीति बनाई जा रहा है. इस बैठक से पहले कांग्रेस की तरफ से बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है.

रणदीप सिंह सुरजेवाला और पीएम मोदी (Photo Credits-Facebook/PTI)

नई दिल्ली, 5 दिसंबर. कृषि कानूनों (Farm Bills 2020) को लेकर किसानों का हल्ला बोला जारी है. आज होने वाली बातचीत से पहले मोदी सरकार ने मंथन शुरू कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के आवास पर पुरे मुद्दे पर बातचीत के लिए गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah), राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar), पीयूष गोयल (Piyush Goyal) पहुंचे हैं. जहां कृषि कानूनों से जुड़े अब तक की चर्चा और बैठक को लेकर रणनीति बनाई जा रहा है. इस बैठक से पहले कांग्रेस की तरफ से बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार (Modi Govt) काला बाजारी और जमाखोरी को कानून का दर्जा देने का काम कर रही है.

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि अब मोदी जी और भाजपा ने कानून बनाया है. जब तक खाद्य पदार्थों की कीमतें 100 फीसदी नहीं बढ़ जाती, तब तक सरकार दखलंदाजी नहीं करेगी. यह कानून कालाबाजारियों और जमाखोरों के लिये ही बनाये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अनाज मंडियों में लाखों-करोड़ लोग काम करते हैं. अनाज मंडी में कोई दुकानदार है तो कोई मुनीम, कोई मजदूर है तो कोई ट्रांसपोर्टर. अनाज मंडी खत्म होते ही इन लाखों-करोड़ का रोजगार भी चला जायेगा. यह भी पढ़ें-Rahul Gandhi Attacks PM Modi: राहुल गांधी का MSP-APMC को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना, कहा-किसान परेशान और अब PM ने पूरे देश को इसी कुएं मे धकेला

कांग्रेस का ट्वीट-

सुरजेवाला ने कहा कि निजी खरीददार के साथ मतभेद होने पर किसान SDM, DC तक ही अपील कर सकता है. यह कांट्रैक्ट फार्मिंग नहीं है, यह ईस्ट इंडिया कंपनी है. किसान को धन्नासेठों का गुलाम बनाने का षड्यंत्र है.

वहीं इस बैठक से पहले किसान संयुक्त मोर्चा के प्रधान रामपाल सिंह ने कहा कि आज आर-पार की लड़ाई करके आएंगे, रोज-रोज बैठक नहीं होगी. आज बैठक में कोई और बात नहीं होगी, कानूनों को रद्द करने के लिए ही बात होगी.

Share Now

Tags

Delhi Chalo March Delhi Government Delhi Police Farmer Bills 2020 Farmer protest Farmers farmers protest farmers protest Farmers Protest Updates Farmers Protests Farmers’ Protest in Delhi Haryana-Delhi border Modi govt Narendra Singh Tomar Nirankari Samagam Ground Padma Vibhushan Parkash Singh Badal Piyush Goyal Punjab Rahul Gandhi Singhu border Stadiums Temporary Prisons अमित शाह अरविंद केजरीवाल अस्थाई जेल एमपी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला किसान किसान आंदोलन किसान बिल 2020 केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दिल्ली दिल्ली पुलिस दिल्ली पुलिस. अर्जी खारिज दिल्‍ली सरकार दिल्ली-गाजीपुर सीमा निरंकारी ग्राउंड नेता पद्म विभूषण सम्मान पियूष गोयल पीएम मोदी पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल प्रकाश सिंह बादल भारत बंद मध्य प्रदेश मोदी सरकार रणदीप सुरजेवाला राकेश टिकैत राहुल गांधी शिवराज सिंह चौहान संसद का विशेष सत्र सिंधु बोर्डर स्टेडियम हरियाणा-दिल्ली सीमा हवन

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Streaming In India: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\