मुख्य समाचार

ENG vs IND 2nd Test Series 2025: शुभमन गिल ने बचपन का सपना किया पूरा, टेस्ट कप्तान के तौर पर रिकॉर्ड तोड़ 269 रन की पारी के बाद पुराना वीडियो हुआ वायरल

Team Latestly

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का एक पुराना वीडियो क्लिप इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में युवा गिल अपने बचपन के सपने और टेस्ट क्रिकेट में लंबी पारी खेलने की रणनीति को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं. गिल कहते हैं, “मकसद वही है कि इंडिया का टैग लगाना है.

देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के नगर निकाय को ‘कबूतर खाने’ तुरंत बंद करने का आदेश दिया

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने कबूतरों की बीट के कारण स्वास्थ्य को होने वाले खतरे का हवाला देते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका को मुंबई में ‘कबूतर खानों’ (दाना डालने की जगह) को तुरंत बंद करने का आदेश दिया है।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 21 पैसे की बढ़त के साथ 85.34 प्रति डॉलर पर

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के साथ व्यापार सौदों की नई उम्मीदों के बीच रुपया समेत एशियाई मुद्राओं में मजबूती आने से घरेलू मुद्रा शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 21 पैसे मजबूत होकर 85.34 प्रति डॉलर पर पहुंच गई।

देश की खबरें | अमरनाथ यात्रा: 6,400 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू आधार शिविर से कश्मीर रवाना

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर जाने के लिए 6,400 से अधिक तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था शुक्रवार को दो अलग-अलग काफिलों में जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बिहार चुनाव 2025: अब इन 11 दस्तावेजों से ही बनेगा वोटर कार्ड, 2 करोड़ लोगों के नाम कटने का डर!

Shubham Rai

बिहार में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के नियम बदल गए हैं, अब सत्यापन के लिए आधार और वोटर कार्ड मान्य नहीं होंगे. चुनाव आयोग का लक्ष्य अवैध घुसपैठियों को हटाकर नागरिकता के आधार पर सूची बनाना है, जिसके लिए 11 नए दस्तावेज़ों की सूची जारी की गई है. इस फैसले का विपक्ष विरोध कर रहा है, और यह नियम जल्द ही 5 अन्य राज्यों में भी लागू होगा.

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में बढ़त के बाद उतार-चढ़ाव

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई, हालांकि बाद में उतार-चढ़ाव के बाद वे सपाट रुख के साथ कारोबार करने लगे।

CSG vs DND, Qualifier 2 Match TNPL 2025 Live Streaming: चेपॉक सुपर गिलिज बनाम डिंडीगुल ड्रैगन्स के बीच आज खेला जाएगा दुसरा क्वालीफायर मुकाबला, यहां जाने भारत में कब, कहा और कैसे देखे इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

Tanvi Borse

तमिल नाडु प्रीमियर लीग (TNPL) 2025 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला आज 4 जुलाई को चेपॉक सुपर गिलिज और डिंडीगुल ड्रैगन्स के बीच डिंडीगुल स्थित एनपीआर कॉलेज ग्राउंड में शाम 7:15 बजे से खेला जाएगा. बाबा अपराजित की अगुवाई में चेपॉक सुपर गिलिज अब तक टूर्नामेंट में सातों मुकाबले जीतकर शीर्ष पर बनी हुई है, वहीं रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी वाली डिंडीगुल ड्रैगन्स ने चार मुकाबले जीतकर दूसरे स्थान पर जगह बनाई.

देश की खबरें | शिमला के बाहरी क्षेत्र में पांच मंजिला इमारत ढहने की घटना की जांच करेगी समिति: उपायुक्त

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिमला शहर के बाहरी इलाके में पांच मंजिला इमारत के ढहने की घटना की जांच की जाएगी और दुर्घटना स्थल के पास से गुजरने वाली चार लेन सड़क के निर्माण को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Tamil Nadu Police की बर्बरता! आंखों में मिर्च डालकर पीटा, शरीर पर 50 जख्मों के निशान, Ajith Kumar के PM रिपोर्ट में दिखा खौफनाक सच

Shubham Rai

तमिलनाडु में पुलिस हिरासत में अजित कुमार नाम के एक युवक की मौत हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 50 से ज़्यादा चोटें और बेरहमी से पिटाई की पुष्टि हुई, जो पुलिस के 'दौरे' वाले दावे को झुठलाती है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अब CBI को सौंप दी गई है और 5 पुलिसकर्मी गिरफ्तार हो चुके हैं.

जरुरी जानकारी | सेबी ने कथित हेरफेर के मामले में जेन स्ट्रीट संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक सेबी ने अमेरिकी ‘ट्रेडिंग’ कंपनी जेन स्ट्रीट को प्रतिभूति बाजारों से प्रतिबंधित कर दिया है और कंपनी को 4,843.57 करोड़ रुपये के अवैध लाभ को वापस करने का निर्देश दिया है।

IND-W vs ENG-W 3rd T20I 2025 Preview: भारतीय महिला बनाम इंग्लैंड महिला तीसरे टी20 मैच से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल्स और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Naveen Singh kushwaha

इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का तीसरा मुकाबला 04 जून(शुक्रवार) को लंदन के केनिंग्टन ओवल में भारतीय समयानुसार शाम 11:00 PM से बजे जाएगा.

Traffic Advisory On Amit Shah's Pune Visit: महाराष्ट्र के पुणे दौरे पर अमित शाह, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; चेक डिटेल्स

Nizamuddin Shaikh

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर पुणे के उप पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक), हिम्मत जाधव ने इस एडवाइजरी का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया. जिस नोटिफिकेशन में पुणे ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख इलाकों में वाहन प्रतिबंध और अस्थायी ट्रैफिक डायवर्जन का ऐलान किया है.

विदेश की खबरें | इंडोनेशिया में बाली के पास नौका डूबने के बाद लापता हुए 30 लोगों की तलाश जारी

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘केएमपी टुनु प्रतामा जया’ नौका बुधवार देर रात पूर्वी जावा के केतापांग बंदरगाह से रवाना होने के लगभग आधे घंटे बाद डूब गई। यह नौका बाली के गिलिमनुक बंदरगाह जा रही थी।

पीएम मोदी ने भारत के स्पेस प्रोग्राम की प्रशंसा करते हुए कहा, 'हम अपनी सफलताओं को दुनिया संग बांट रहे'

IANS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की सराहना की. उन्होंने कहा कि भारत ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के उतरने की जगह का नाम 'शिव शक्ति बिंदु' रखा. त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "इस समय एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद है.

Swami Vivekananda 123rd Death Anniversary: स्वामी विवेकानंद की 123वीं पुण्यतिथि, पीएम मोदी ने किया नमन, बोले- उनके विचार हमारे लिए मार्गदर्शक

IANS

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें नमन किया है. पीएम मोदी ने उनके विचारों को मार्गदर्शन करने वाला बताया. प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर स्वामी विवेकानंद की 123वीं पुण्यतिथि पर भावनाएं व्यक्त कीं. लिखा, "मैं स्वामी विवेकानंद जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं.

देश की खबरें | मणिपुर में 11 आग्नेयास्त्र बरामद

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के चुराचांदपुर और बिष्णुपुर जिलों में सुरक्षा बलों ने कम से कम 11 आग्नेयास्त्र बरामद किए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Alluri Sitarama Raju Birth Anniversary: कौन थे अल्लूरी सीताराम राजू? जिन्होंने अंग्रेजों की नींद उड़ा दी थी, जानें महान क्रांतिकारी की वीरगाथा

Shubham Rai

महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आदिवासियों के अधिकारों के लिए 'रम्पा विद्रोह' का नेतृत्व किया. उन्हें 'जंगल का हीरो' कहा जाता था और उन्होंने गुरिल्ला युद्ध से अंग्रेजों को परेशान कर दिया. केवल 27 साल की उम्र में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले इस वीर को उनकी जयंती पर याद किया जाता है.

भाजपा विधायक ने बीजद की महिला नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, ओडिशा में छिड़ा राजनीतिक विवाद

Bhasha

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक संतोष खटुआ ने बृहस्पतिवार को बीजू जनता दल (बीजद) की एक प्रमुख महिला नेता के खिलाफ कथित रूप से 'अपमानजनक' टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया, जिसके बाद कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी तथा भाजपा से माफी की मांग की गई.

VIDEO: हरियाणा के फरीदाबाद में जिम करते समय 35 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम, मौत का वीडियो CCTV कैमरे में कैद

Nizamuddin Shaikh

भारत में पिछले कुछ दिनों में दिल के दौरे से होने वाली मौतों में वृद्धि देखी जा रही है. हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके में 35 वर्षीय पंकज शर्मा की कुछ इसी तरह जिम में वर्कआउट करते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. पंकज फरीदाबाद के राजा नाहर सिंह कॉलोनी के निवासी थे.

Amit Shah's Pune Visit: महाराष्ट्र में अमित शाह का पुणे दौरा, 'श्रीमंत थोरले बाजीराव पेशवा' की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

IANS

गुरुवार रात पुणे पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को चार कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वह पुणे के पास खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में 'श्रीमंत थोरले बाजीराव पेशवा' की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. बता दें, 13.5 फुट ऊंची, 4,000 किलोग्राम वजन की ये कांस्य प्रतिमा श्रीमंत थोरले बाजीराव पेशवा प्रतिष्ठान द्वारा एनडीए को दान की गई है.

Categories