IND-W vs ENG-W 3rd T20I 2025 Preview: भारतीय महिला बनाम इंग्लैंड महिला तीसरे टी20 मैच से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल्स और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का तीसरा मुकाबला 04 जून(शुक्रवार) को लंदन के केनिंग्टन ओवल में भारतीय समयानुसार शाम 11:00 PM से बजे जाएगा.

इंग्लैंड महिला बनाम भारत महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team Preview: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का तीसरा मुकाबला 04 जून(शुक्रवार) को लंदन (London ) के केनिंग्टन ओवल(Kennington Oval) में खेला जाएगा. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टी20 मुकाबला 24 रन से जीतकर तीन मैचों की सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 181 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इस शानदार स्कोर की नींव जेमिमा रोड्रिग्स और युवा ऑलराउंडर अमनजोत कौर ने रखी. जेमिमा ने 41 गेंदों में 63 रन की बेहतरीन पारी खेली, वहीं अमनजोत ने भी 40 गेंदों पर तूफानी 63 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से लॉरेन बेल ने 2 विकेट चटकाए लेकिन भारतीय बल्लेबाज़ों को रोकने में कामयाब नहीं हो सकीं. तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी टीम इंडिया, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने केवल 2 रन के स्कोर पर अपने दोनों ओपनर्स खो दिए. हालांकि टैमी ब्यूमोंट ने 35 गेंदों में 54 रन की तेज़ तर्रार पारी खेलकर इंग्लैंड को संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला. भारत की गेंदबाज़ी में श्री चरणी ने दो अहम विकेट लेकर इंग्लैंड की उम्मीदों को झटका दिया और टीम इंडिया ने लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया. अब भारत सीरीज़ में 2-0 से आगे है और तीसरे मैच में क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रहा है.

इंग्लैंड महिला बनाम भारतीय महिला हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND-W vs ENG-W Head To Head): टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अभी तक कुल 32 टी 20 मुकाबले खेले गए हैं, इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम की टीम ने 22 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को महज 10 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. इस तरह से भारतीय महिला टीम का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा है. इस सीरीज में टीम इंडिया ने दोनों पहला मैच जीतकर अच्छी शुरुआत की हैं.

इंग्लैंड महिला बनाम भारतीय महिला तीसरे टी20 2025 मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (IND-W vs ENG-W Key Players To Watch Out): डेनिएल व्याट-हॉज, एलिस कैप्सी, सोफी एक्लेस्टोन, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते है परेशान (ENG-W vs IND-W Mini Battle): टीम इंडिया की कप्तान हरलीन देओल और इंग्लैंड की स्टार गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, डेनियल व्याट-हॉज और श्री चरणी के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

इंग्लैंड महिला बनाम भारतीय महिला तीसरा टी20 2025 मुकाबला कब और कहा खेला जाएगा?

इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का तीसरा मुकाबला 04 जून(शुक्रवार) को लंदन के केनिंग्टन ओवल में भारतीय समयानुसार शाम 11:00 PM से बजे जाएगा. जिसका टॉस 10:30 PM को होगा.

इंग्लैंड महिला बनाम भारतीय महिला तीसरे टी20 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

भारत में इंग्लैंड महिला टीम बनाम भारतीय महिला टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. इसके अलावा मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव और FanCode ऍप पर की जाएगी. इसके लिए आपके पास वैलिड सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है.

इंग्लैंड महिला बनाम भारतीय महिला तीसरे टी20 2025 मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: डेनियल व्याट-हॉज, सोफिया डंकले, एलिस कैप्सी, चार्लोट डीन, टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (विकेट कीपर), सोफी एक्लेस्टोन, एम अर्लट, लॉरेन फाइलर, लॉरेन बेल, लिंसी स्मिथ

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, श्री चरणी

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट