विदेश की खबरें | इंडोनेशिया में बाली के पास नौका डूबने के बाद लापता हुए 30 लोगों की तलाश जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘केएमपी टुनु प्रतामा जया’ नौका बुधवार देर रात पूर्वी जावा के केतापांग बंदरगाह से रवाना होने के लगभग आधे घंटे बाद डूब गई। यह नौका बाली के गिलिमनुक बंदरगाह जा रही थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

‘केएमपी टुनु प्रतामा जया’ नौका बुधवार देर रात पूर्वी जावा के केतापांग बंदरगाह से रवाना होने के लगभग आधे घंटे बाद डूब गई। यह नौका बाली के गिलिमनुक बंदरगाह जा रही थी।

राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के संचालन उप प्रमुख रिबुत एको सुयात्नो ने बताया कि दृश्यता संबंधी समस्याओं के कारण खोज एवं बचाव अभियान बृहस्पतिवार शाम को रोक दिया गया था तथा शुक्रवार सुबह पुलिस और सैनिकों सहित 160 से अधिक बचावकर्मियों की मदद से इसे पुनः शुरू किया गया।

सुयात्नो ने बताया कि तीन हेलीकॉप्टर, एक ड्रोन और करीब 20 पोत की सहायता से बचाव अभियान संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को बाली जलडमरूमध्य के आस-पास ऊंची लहरें उठने और तूफान आने की संभावना है जिसके कारण छोटी नौकाओं के स्थान पर कम से कम तीन नौसेना पोत को तैनात किया जा रहा है।

एजेंसी ने बचाए गए 29 लोगों के बृहस्पतिवार देर रात नाम जारी किए और छह लोगों की मौत की पुष्टि की। उसने लापता लोगों के नाम जारी नहीं किए लेकिन यात्री सूची के अनुसार 30 लोग लापता है।

नौका में 53 यात्री, चालक दल के 12 सदस्य और 14 ट्रक सहित 22 वाहन थे।

इंडोनेशियाई अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। जीवित बचे लोगों ने बचावकर्मियों को बताया कि नौका के इंजन कक्ष में संभवत: रिसाव था। इसी कक्ष में 22 वाहन थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान