जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 21 पैसे की बढ़त के साथ 85.34 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के साथ व्यापार सौदों की नई उम्मीदों के बीच रुपया समेत एशियाई मुद्राओं में मजबूती आने से घरेलू मुद्रा शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 21 पैसे मजबूत होकर 85.34 प्रति डॉलर पर पहुंच गई।

मुंबई, चार जुलाई अमेरिका के साथ व्यापार सौदों की नई उम्मीदों के बीच रुपया समेत एशियाई मुद्राओं में मजबूती आने से घरेलू मुद्रा शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 21 पैसे मजबूत होकर 85.34 प्रति डॉलर पर पहुंच गई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वियतनाम के साथ व्यापार समझौते की घोषणा की है और इससे यह उम्मीद जगी है कि शुल्क बढ़ाने की नौ जुलाई की समयसीमा से पहले शायद इस तरह के और समझौते हो सकते हैं।

आशावाद ने व्यापक एशियाई विदेशी मुद्रा धारणा को प्रभावित किया, जिससे रुपये को कुछ नई गति मिली।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 85.44 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 85.34 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 21 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपये बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.55 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.98 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 25.10 अंक की गिरावट के साथ 83,214.37 अंक पर आ गया, जबकि निफ्टी 7.70 अंक फिसलकर 25,396.50 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.54 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,481.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान