Superstar Singer 2019 Finale Winner: प्रीति भट्टाचार्जी ने मारी बाजी, ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपए की राशि भी जीती
कई हफ़्तों की उठापठक के बाद आज सुपरस्टार सिंगर का ग्रांड फिनाले हुआ. जिसमें प्रीति भट्टाचार्जी ने बाजी मार ली है. फाइनल में 6 कंटेस्टेंट जिसमें प्रीति ने चमचमाती हुई ट्रॉफी को उठाया है.
सोनी टीवी (Sony TV) के रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar Singer) को अपना विजेता आखिरकार मिल गया है. कई हफ़्तों की उठापठक के बाद आज सुपरस्टार सिंगर का ग्रांड फिनाले हुआ. जिसमें प्रीति भट्टाचार्जी (Preity Bhattacharjee) ने बाजी मार ली है. आपको बता दे कि फाइनल मुकाबले में 6 कंटेस्टेंट फाइनलिस्ट बने हैं. जिसमें प्रीति भट्टाचार्जी, मौली, स्नेहा शंकर, हर्षित नाथ, अंकोना मुखर्जी और निष्ठा शर्मा थे. ऐसे में इन सभी ने एक बाद एक करके स्टेज पर जबरदस्त परफॉर्म किया. जिसे शो के सभी जजेस ने काफी पसंद किया. लेकिन बाजी तो प्रीति भट्टाचार्जी ने मारी. उन्हें शो का पहला विनर बनने पर चमचमाती ट्रॉफी मिली साथ ही 15 लाख रुपए का चेक भी मिला.
आपको बता दे कि इस शो के फिनाले के दौरान शो के तीनों जज अलका याग्निक, हिमेश रेशमियां और जावेद अली तो मौजूद थे ही साथ ही अनु मलिक और प्यारेलाल भी चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे. जबकि कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक ने अपनी मस्ती से सभी का दिल का खूब जीता. दोनों ने अपनी कॉमेडी से सभी को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया.
Congratulations #SuperPrity!!! We have the first #SuperstarSinger. Prity Bhattacharjee is Singing Ka Kal @javedali4u @Salmanaliidol @SachinKumarVal @iamnitinkumar1 @jaybhanushali0 #SuperstarSinger #SuperFinale @jyotica_tangri
— Sony TV (@SonyTV) October 6, 2019
आपको बता दे कि बच्चों का रियलिटी शो अपनी शुरुआत के साथ ही लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गया था. शो में पूरे देश से तमाम बच्चों ने शिरकत की थी. लेकिन अब ये शो खत्म हो और प्रीति भट्टाचार्जी के रूप में उसे पहला विनर मिल चुका है. वैसे प्रीति भट्टाचार्जी ने पूरे शो के दौरान कमाल की परफॉर्मेंस दी है. प्रीति भट्टाचार्जी की इस जीत पर हमारी तरफ से भी ढेर सारी बधाई.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2019 11:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

