बॉलीवुड

फिल्म 'तानाजी' से अजय देवगन का नया गाना 'शंकरा रे शंकरा' कर देगा आपके रोंगटे खड़े, देखें दमदार Video

अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' से उनका नया गाना 'शंकरा से शंकरा' आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म ये गाना बेहद दमदार है.

फिल्म 'तानाजी' से अजय देवगन का नया गाना 'शंकरा रे शंकरा' कर देगा आपके रोंगटे खड़े, देखें दमदार Video
फिल्म 'तानाजी' का नया गाना 'शंकरा' (Photo Credits: Youtube)

फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) भारत के सबसे महान योद्धाओं में से एक तानाजी मालुसरे (Tanaji Malusare) की गाथा को बयान करने के लिए पूरी तरह तैयार है. अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान अभिनीत इस फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों की भरपूर प्रशंसा प्राप्त की और वे इस वीर गाथा को देखने के लिए उत्साहित हैं. यहां फिल्म के पहले गाने 'शंकरा' (Shankara) की एक विशेष झलक दिखाई गई है, जिसमें उत्सव और शक्ति का प्रदर्शन किया गया है. ये भी पढ़ें: Tanhaji Trailer: ट्विटर पर छाया ‘तानाजी’ का धमाकेदार ट्रेलर, फैंस ने ये Memes बनाकर दी शाबासी

इस पावर-पैक गीत में अजय देवगन (Ajay Devgn) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का दिलचस्प मुकाबला होगा. इस भव्य गीत की रचना मेहुल व्यास द्वारा की गई है, जिन्होंने इसे गाया भी है और इसे अनिल वर्मा ने लिखा है. गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है.

गीत के बारे में बात करते हुए, निर्देशक ओम राउत ने साझा किया, "मराठा भेस धरने में महारथी थे. शंकरा गीत एक घटना के इर्द-गिर्द घूमता है, जब तानाजी उदयभान के साथ आमने-सामने आते हैं, लेकिन युद्ध के मैदान में नहीं. मेहता व्यास और अनिल वर्मा ने गाने में जान डालने में एक शानदार काम किया है. दर्शक शंकरा गाने में श्रवण और देखने का अप्रतिम सुख प्राप्त करेंगे."

ये भी पढ़ें: फिल्म ‘तानाजी’ से सामने आया काजोल का इंटेंस लुक, निभा रही हैं सावित्रीबाई मालुसरे का किरदार

अजय देवगन अभिनीत फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर अजय देवगन की ADF और भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा निर्मित और ओम राउत द्वारा निर्देशित है, तथा 10 जनवरी 2020 को रिलीज़ होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2019 06:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).