अमेरिकी एक्ट्रेस LeAnn Rimes ने शेयर की अपनी Nude Photo, सोरायसिस की बीमारी का किया खुलासा! देखें Photo
अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर लीएन राइम्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी न्यूड फोटो शेयर की जिसे देखकर लोग दंग रह गए. इस फोटो को शेयर करने का उद्देश्य अपनी हॉटनेस को फ्लौंट करना नहीं बल्कि कुछ और ही था. इस फोटो के जरिए लीएन ने अपनी एक बीमारी का खुलासा किया है जिससे वो बीते काफी समय से जूझ रही हैं. उन्होंने बताया कि वो सोरायसिस से पीड़ित हैं.
LeAnnn Rimes Nude Photoshoot Revealing About Psoriasis: अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर लीएन राइम्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी न्यूड फोटो शेयर की जिसे देखकर लोग दंग रह गए. इस फोटो को शेयर करने का उद्देश्य अपनी हॉटनेस को फ्लौंट करना नहीं बल्कि कुछ और ही था. इस फोटो के जरिए लीएन ने अपनी एक बीमारी का खुलासा किया है जिससे वो बीते काफी समय से जूझ रही हैं. उन्होंने बताया कि वो सोरायसिस से पीड़ित हैं. इसके चलते उनके शरीर की त्वचा पर स्पॉट्स और निशान बन गए हैं. लीएन ने बताया कि इस मुश्किल सफर में संगीत उनके लिए एक उपहार बनकर आया है और इससे उन्हें काफी मदद मिलती है.
लीएन ने उन सभी का मनोबल बढ़ाया जो इस बीमारी से पीड़ित हैं और कहा कि वो जानती हैं ये कई तरह से परेशान कर देने वाली होती है. लोगों के बीच इसे लेकर जागरूकता फैलाते हुए उन्होंने कहा कि खुदको स्वीकार कर लेना बेहद जरूरी है और इससे घबराने की कोई बात नहीं है.
लीएन के इस पोस्ट को पढ़ने के बाद उनके लाखों फैंस ने उनकी हिम्मत और सच्चाई को स्वीकार करने के जज्बे के लिए उनकी सराहना की जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपने सभी चाहनेवालों अक धन्यवाद किया.
वो तकरीबन 30 साल से मनोरंजन जगत में सक्रीय हैं जिन्होंने कई सारे म्यूजिक एलबम्स पर काम किया है. वो 38 साल की है और महज 13 वर्ष की उम्र में बिल मैक के सॉन्ग 'ब्लू' को गाकर उन्होंने पॉपुलैरिटी हासिल की.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2020 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

