VIDEO: EV कार से बनाया गाजर का हलवा! वायरल वीडियो पर नेटिज़ेंस ने लिए मजे, कहा- भारत में सबकुछ संभव
सोशल मीडिया पर इलेक्ट्रिक कार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके जरिए गाजर का हलवा बनाया जा रहा है.
Viral Video: सोशल मीडिया पर इलेक्ट्रिक कार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके जरिए गाजर का हलवा बनाया जा रहा है. वीडियो में दिखाया गया है कि एक बड़े घर के आंगन में लकड़ी की आग जल रही है, भगोने में दूध गर्म हो रहा है और महिलाएं गाजर कद्दूकस कर रही हैं. इस दौरान मेहनत कम करने के लिए उन्होंने इलेक्ट्रिक कार का ऐसा इस्तेमाल किया, जिसे देखकर लोग हंसी रोक नहीं पा रहे हैं. ये वीडियो यह दिखाता है कि भारतीयों का जुगाड़ू दिमाग किसी भी चीज को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है. इलेक्ट्रिक कार बनाने वालों ने भले ही इसे पर्यावरण के लिए बनाया हो, लेकिन भारत में इसका इस्तेमाल हलवा बनाने के लिए भी हो सकता है. वीडियो में दिख रही इलेक्ट्रिक कार Kia कंपनी की है. इसे देखकर लोग जमकर मजाकिया कमेंट कर रहे हैं.
ये भी पढें: Fact Check: RBI जल्द जारी करेगा ₹5000 के नोट? जानें इस अफवाह की असली सच्चाई
EV कार से बनाया गाजर का हलवा
लो भाई भारत में EV कार का सही इस्तेमाल शुरू..#इलेक्ट्रिक कार बनाने वाले ने न सोचा होगा..#इंडिया में गाजर का हलुवा तैयार हो जाएंगा..#Indian #Evcar pic.twitter.com/GY3GtauiZp
— News Art (न्यूज़ आर्ट) (@tyagivinit7) December 31, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2024 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

