Karnataka Shocker: शादी से इनकार करने पर युवक ने नाबालिग के घर के सामने जाकर खुद को जिलेटिन स्टिक से उड़ाया, कर्नाटक के मांड्या जिले की घटना से हड़कंप
कर्नाटक से एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. जहां पर एक युवक को लड़की के परिजनों ने शादी से इनकार करने पर उसने जिलेटिन स्टिक्स से खुद को उड़ा लिया.
Karnataka Shocker: कर्नाटक से एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. जहां पर एक युवक को लड़की के परिजनों ने शादी से इनकार करने पर उसने जिलेटिन स्टिक्स से खुद को उड़ा लिया. जानकारी के मुताबिक़ 21 साल के युवक ने नाबालिग लड़की के घर के बाहर खुद को जिलेटिन की स्टिक से उड़ाया. जिसमें उसकी मौत हो गई.
युवक का नाम रामचंद्र बताया जा रहा है. ये घटना कर्नाटक के मांड्या जिले के कालेनाहल्ली गांव की है. जानकारी के मुताबिक़ पिछले वर्ष युवक इस नाबालिग के साथ भाग गया था. जिसके बाद उसपर पोक्सो के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था. तीन महीने की जेल के बाद वो जमानत पर बाहर आया हुआ था. इसके बाद लड़की के परिजनों के साथ समझौता करने के बाद ये मामला वापस लिया गया था.लड़की के परिजनों ने शिकायत वापस लेने और समझौता करने के बाद भी उसने लड़की के साथ रिलेशन रखा. वह लड़की के परिजनों से शादी करने के लिए कह रहा था. लेकिन लड़की के परिजनों की ना थी और उन्होंने कहा था की लड़की की शादी की उम्र होने के बाद उसकी शादी किसी दुसरे के साथ कर देंगे. ऐसी जानकारी पुलिस ने दी है. ये भी पढ़े:Karnataka Shocker: मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से रोकने पर किशोर ने की आत्महत्या
परिजनों के 'ना' कहने से नाराज था युवक
बताया जा रहा है की परिजनों के शादी से इनकार करने के बाद मृतक काफी नाराज हो गया था. इस दौरान लड़की के घर के बाहर आते ही उसने जिलेटिन की स्टिक को फोड़ दिया, जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस का कहना है की मृतक के परिजन उत्खनन का काम करते है, जिसके कारण उसे आसानी से जिलेटिन की स्टिक्स मिल गई होंगी. मृतक के परिजनों ने बेटे की मौत पर शक जताते हुए शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.
क्या है जिलेटिन
जिलेटिन की स्टिक्स सस्ते विस्फोटक हैं. इसे विस्फोट करने के लिए डेटोनेटर की आवश्यकता होती है.जिसका उपयोग आमतौर पर खनन और निर्माण संबंधी कार्यों के लिए किया जाता है. केवल लाइसेंस प्राप्त विस्फोटक निर्माता ही जिलेटिन की स्टिक्स बना सकते हैं.इसका उत्पादन पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन द्वारा नियंत्रित किया जाता है, जिसे पहले विस्फोटक विभाग के नाम से जाना जाता था.
आत्महत्या रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन के लिए नंबर
Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2024 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

