एजेंसी न्यूज

Karnataka Shocker: मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से रोकने पर किशोर ने की आत्महत्या

कर्नाटक के उडुपी जिले के हिरियडका में प्री-यूनिवर्सिटी के 16 वर्षीय एक छात्र ने मोबाइल फोन के अधिक इस्तेमाल को लेकर कथित तौर पर माता-पिता की फटकार के बाद कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली.

Karnataka Shocker: मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से रोकने पर किशोर ने की आत्महत्या
Credit -Latestly.Com

उडुपी, 21 अगस्त : कर्नाटक के उडुपी जिले के हिरियडका में प्री-यूनिवर्सिटी के 16 वर्षीय एक छात्र ने मोबाइल फोन के अधिक इस्तेमाल को लेकर कथित तौर पर माता-पिता की फटकार के बाद कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक प्रथमेश (16) नामक छात्र के सोमवार से लापता होने के बाद पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन मंगलवार को उसका शव एक कुएं में मिला.

पुलिस ने बताया कि प्रथमेश सोमवार शाम को कॉलेज से घर नहीं लौटा तो उसके माता-पिता और रिश्तेदारों ने उसकी तलाश शुरू की. मंगलवार सुबह उन्हें एक कुएं के पास उसका स्कूल बैग मिला और बाद में उसी कुएं में उसका शव मिला. परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि प्रथमेश अपने फोन को लॉक रखता था और अपने माता-पिता द्वारा उसके इस्तेमाल पर नजर रखने के प्रयासों का विरोध करता था. यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में मंकी पॉक्स से बचाव और नियंत्रण को लेकर एडवाइजरी जारी

उसके माता-पिता ने उसे पढ़ाई और जरूरत से ज़्यादा मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर एक दिन पहले ही फटकार लगाई थी. हिरियडका पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे मंगलवार को ही अंतिम संस्कार के लिए प्रथमेश के परिवार को सौंप दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2024 08:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).