Delhi Metro Update: दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी! DMRC ने बदला फैसला, नए साल पर आज राजीव चौक मेट्रो स्टेशन रहेगा खुला
नए साल के स्वागत के बीच दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है. DMRC (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) के अधिकारियों ने जानकारी दी कि राजीव चौक मेट्रो स्टेशन आज आम लोगों के लिए खुला रहेगा
Delhi Metro Update: नए साल के स्वागत में दिल्ली वालों को यात्रा को लेकर परेशान ना होना पड़े दिल्ली मेट्रो की तरफ से यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना साझा की है. DMRC (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि राजीव चौक मेट्रो स्टेशन 31 दिसंबर 2024 को रात 8 बजे से शुरू होने वाले पहले के नोटिफिकेशन में बदलाव किया गया है. पहले इस स्टेशन को रात 8 बजे के बाद यात्री संचालन के लिए बंद करने का आदेश था, लेकिन अब यह स्टेशन आज रात सेवा समाप्ति तक खुले रहेगा. हालांकि, गेट नंबर 5 और 6 को बंद रखा जाएगा.
क्यों हुआ बदलाव?
यह बदलाव कल जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार किया गया है, जिसमें राजीव चौक स्टेशन को रात 8 बजे के बाद यात्री संचालन के लिए बंद करने का आदेश था. अब, नए बदलाव के बाद, दिल्लीवासी और मेट्रो यात्री आसानी से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का उपयोग कर सकते हैं, जो कि खासतौर पर नए साल के मौके पर यात्रियों के लिए राहत की खबर है. यह भी पढ़े: New Year 2025 WhatsApp Status in Hindi and Nav Varsh 2025 Images: न्यू ईयर पर ये Messages, Quotes, Shayari और HD Wallpapers भेजकर दें नए साल की बधाई
आज राजीव चौक मेट्रो स्टेशन रहेगा खुला
Rajiv Chowk Metro station will remain open for passengers till the end of services tonight, December 31, 2024, except Gate nos. 5 and 6: DMRC pic.twitter.com/aT4QwLiufr
— ANI (@ANI) December 31, 2024
यात्रियों को मिलेगी राहत
दिल्लीवासी नए साल के जश्न में यात्री अब बिना किसी रुकावट के मेट्रो सेवा का उपयोग कर सकेंगे. दिल्ली मेट्रो द्वारा यह कदम यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि यात्री सुरक्षित रूप से अपनी मंजिल तक पहुंच सकें और नए साल का स्वागत कर सकें. DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे गेट नंबर 5 और 6 के बंद रहने के कारण अन्य गेट्स से प्रवेश करें.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2024 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

