बॉलीवुड

COVID 19 के चलते उड़ गई है मनीषा कोइराला की नींद, एक्ट्रेस ने ट्विटर पर बताया अपना हाल

मनीषा कोइराला ने अपने पोस्ट में लिखा, "इस महामारी ने मेरे नींद के पैटर्न को बदल दिया. अब आधीरात के बाद भी मैं जागती रहती हूं, बिल्कुल एक बच्चे की तरह, जो सोने के लिए तैयार नहीं होता."

COVID 19 के चलते उड़ गई है मनीषा कोइराला की नींद, एक्ट्रेस ने ट्विटर पर बताया अपना हाल
मनीषा कोइराला (Image Credit: Instagram)

अभिनेत्री मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) ने बुधवार को ट्वीट किया कि कोविड-19 (COVID 19) महामारी ने उनकी नींद के पैटर्न को बदल दिया है. महामारी के कारण वह आधी रात में ही जग जाती हैं. अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, "इस महामारी ने मेरे नींद के पैटर्न को बदल दिया. अब आधीरात के बाद भी मैं जागती रहती हूं, बिल्कुल एक बच्चे की तरह, जो सोने के लिए तैयार नहीं होता." उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कुछ लोगों ने उन्हें सुझाव भी दिए.

एक यूजर ने उन्हें अपनी मां को यही समझाने का अनुरोध किया, क्योंकि वह हर दिन देर से उठने के लिए उसे डांटती है. इस पर मनीषा ने जवाब दिया कि वह भी अपनी मां द्वारा देर से जागने पर डांट खाती हैं!

वहीं उनसे एक यूजर ने पूछा कि कहीं वह केटो डाइट पर तो नहीं हैं, शायद इस वजह से उन्हें अनिद्रा की शिकायत हो रही हो, इस पर उन्होंने कहा, 'बिल्कुल नहीं'.

कई यूजर्स ने भी अभिनेत्री के साथ सहमति व्यक्त की कि उनकी नींद भी लॉकडाउन के बीच उड़ गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 11:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).