Fact Check: दिल्ली में हुई लड़ाई के वायरल वीडियो का Ajay Devgn से नहीं है कुछ लेना देना, जानिए इसकी सच्चाई
ललित कुमार नाम के यूजर ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया है. इसके साथ उसने लिखा है कि मुझे नहीं पता कि ये शख्स अजय देवगन है कि नहीं. लेकिन लोगों में किसान आंदोलन को लेकर गुस्सा है बढ़ता जा रहा है.
- Read in
- English
सोशल मीडिया पर खबरें जितनी तेजी से वायरल होती हैं फेक न्यूज (Fake News) भी उतनी ही तेजी से भ्रम फैलाती हैं. ऐसे में किसी खबर की सच्चाई जाने उसे आगे बढ़ाना उस फेक खबर को बढ़ावा देने जैसा है. यही कारण है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का फैक्ट चेक कर हम आपको उसकी सच्चाई से रूबरू करवाते हैं. अब सोशल मीडिया एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसका फैक्ट चेक करना बेहद जरूरी है. दरअसल दिल्ली में हुई एक लड़ाई का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है. जिसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो अजय देवगन (Ajay Devgn) का. जिसमें उनकी पिटाई हुई है.
हालांकि इस वीडियो में किसी भी शख्स का चेहरा साफ साफ नहीं दिखाई दे रहा है. लेकिन कहा जा रहा है कि सफ़ेद रंग की शर्ट पहने जिस शख्स की पिटाई हो रही है अजय देवगन है. वीडियो में कद काठी देखने के बाद यूजर्स उसकी तुलना अजय देवगन से कर हैं. ललित कुमार नाम के यूजर ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया है. इसके साथ उसने लिखा है कि मुझे नहीं पता कि ये शख्स अजय देवगन है कि नहीं. लेकिन लोगों में किसान आंदोलन को लेकर गुस्सा है बढ़ता जा रहा है. इस वीडियो में अजय देवगन के होने का दावा किया जा रहा है.
Not really sure if this is #ajaydevgan or not but #Kisanektamorcha agitation seems to be spreading up. Social media floating with this video that drunk @ajaydevgn got beaten up?? #RakeshTikait pic.twitter.com/Fv8j0kG5fv
— lalit kumar (@lalitkumartweet) March 28, 2021
क्या है वीडियो की सच्चाई
दरअसल जब इस वीडियो की सच्चाई का पता लगाने लिए लेटेस्टली की टीम ने इंटरनेट पर खंगालना शुरू किया तो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया. दरअसल लड़ाई का ये दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एअरपोर्ट के पास बने ऐरोसिटी का है. जहां दो वीआईपी गुटों की कार आपस में टकरा गई. जिसमें लड़कियां भी शामिल थी. पहले तो दोनों ग्रुप में बहस होती है जिसके बाद हाथापाई शुरू हो जाती हैं. इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया. हालांकि इस घटना में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. लेकिन पुलिस ने मामले की FIR दर्ज कर ली है.
Fact check
वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि दिल्ली में अजय देवगन संग मारपीट हुई है.
इस वीडियो का अजय देवगन से कोई लेना देना नहीं है. अजय पिछले 1 साल से दिल्ली गए ही नहीं है
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2021 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

