बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा पर जुबानी हमला करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात पड़ी निक जोनस के पीछे, ऐसे हो रही है खिंचाई

मेहविश हयात की ये तस्वीर देखकर कर हर कोई सोच में है कि जिस प्रियंका के खिलाफ वो इतनी बातें लिख रही थी उसके पति से मिलकर वो इतनी खुश कैसे हो गई?

प्रियंका चोपड़ा पर जुबानी हमला करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात पड़ी निक जोनस के पीछे, ऐसे हो रही है खिंचाई
मेहविश हयात (Image Credit: Twitter)

हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के खिलाफ पाकिस्तान (Pakistan) में काफी विरोध देखा गया था. प्रियंका चोपड़ा की देशभक्ति कई पाकिस्तानियों को हजम नहीं हो पा रही थी. पाकिस्तान (Pakistan) ने यूनिसेफ (UNICEF) को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ गुडविल एम्बेसडर के पद से हटाया जाए. हालांकि वो अपने इस मकसद में कामयाब नहीं हो पाए. ऐसे में पाकिस्तान की एक एक्ट्रेस मेहविश हयात (Mehwish Hayat) ने भी इस दौरान प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा था. लेकिन अब मेहविश ने कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है.

दरअसल मेहविश ने सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस संग तस्वीर साझा की है. दरअसल एक्ट्रेस यूएस ओपन मैच के दौरान निक को देख इतनी एक्साइटेड हो गईं कि दौड़ कर उनसे मिलने गईं. जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “गेस करिए मैं यूएस ओपन मैच के दौरान किसे देखकर उनके पीछे भागते हुए मिलने पहुंची. एक बात पर हम दोनों ही सहमत होंगे वो ये कि हम दोनों राफेल नडाल के लिए चीयर कर रहे थे.''

मेहविश हयात की ये तस्वीर देखकर कर हर कोई सोच में है कि जिस प्रियंका के खिलाफ वो इतनी बातें लिख रही थी उसके पति से मिलकर वो इतनी खुश कैसे हो गई? ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग उन्हें तरह तरह से ट्रोल करने लग गए.

एक और यूजर ने मेहविश की टांग खिंचाई की.

मेहविश हयात ने प्रियंका चोपड़ा पर हमला करते हुए कहा था कि एक सेलेब्रिटी यूनिसेफ गुडविल एम्बेसडर होने के नाते अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में फेल हुई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2019 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).