विदेश

Venezuela Crisis: मादुरो की गिरफ्तारी पर छिड़ा राजनीतिक घमासान, न्यूयॉर्क के मेयर जोहराम ममदानी ने ट्रंप सरकार की कार्रवाई को बताया अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की न्यूयॉर्क में गिरफ्तारी के बाद विवाद गहरा गया है. न्यूयॉर्क के मेयर जोहराम ममदानी ने इसे 'युद्ध की कार्रवाई' करार देते हुए ट्रंप प्रशासन की आलोचना की है, जबकि मादुरो पर नार्को-टेररिज्म के गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

Venezuela Crisis: मादुरो की गिरफ्तारी पर छिड़ा राजनीतिक घमासान, न्यूयॉर्क के मेयर जोहराम ममदानी ने ट्रंप सरकार की कार्रवाई को बताया अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन
न्यूयॉर्क शहर के मेयर ज़ोहरान ममदानी (Photo Credits: X/@ZohranKMamdani)

न्यूयॉर्क: वेनेजुएला (Venezuela) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने द न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि अमेरिकी बमबारी में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं, जिनमें सैन्य कर्मियों के साथ-साथ आम नागरिक भी शामिल हैं. वहीं दूसरी ओर, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (President Nicolás Maduro) और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोर्स (Celia Flores) को उनके 'किलेनुमा' घर से गिरफ्तार कर लिया गया. वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोर्स को अमेरिकी सेना द्वारा हिरासत में लेकर न्यूयॉर्क लाए जाने के बाद अमेरिका में एक बड़ा कूटनीतिक और राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. न्यूयॉर्क शहर के नवनिर्वाचित मेयर जोहराम ममदानी (Mayor Zohram Mamdani)  ने ट्रंप प्रशासन के इस कदम की कड़ी निंदा की है. ममदानी ने इसे एक संप्रभु राष्ट्र पर 'एकतरफा हमला' बताते हुए इसे संघीय और अंतरराष्ट्रीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन करार दिया है. यह भी पढ़ें: Venezuela US Conflict: वेनेजुएला में अमेरिकी बमबारी में 40 नागरिक और सैन्यकर्मियों की मौत, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो गिरफ्तार

मेयर ममदानी का कड़ा रुख: 'यह युद्ध की कार्रवाई है'

मेयर कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में ममदानी ने कहा कि किसी भी संप्रभु देश पर हमला करना 'युद्ध की कार्रवाई' (Act of War) माना जाता है. उन्होंने ट्रंप प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह से सत्ता परिवर्तन (Regime Change) की कोशिश है.

ममदानी ने चिंता जताते हुए कहा, इस कदम का सीधा असर न्यूयॉर्क में रहने वाले हजारों वेनेजुएला मूल के निवासियों और आम नागरिकों की सुरक्षा पर पड़ेगा। मेरा प्रशासन स्थिति की निगरानी कर रहा है. हालांकि, मादुरो इस समय संघीय एजेंसियों (Federal Agencies) की कस्टडी में हैं, जिन पर मेयर का सीधा अधिकार नहीं होता.

न्यूयॉर्क शहर के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई की निंदा की

 

नार्को-टेररिज्म और ड्रग तस्करी के गंभीर आरोप

दूसरी ओर, अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी ने मादुरो और उनके करीबियों के खिलाफ एक विस्तृत आरोप-पत्र (Indictment) जारी किया है. न्यूयॉर्क की अदालत में दायर इस मामले में मादुरो पर निम्नलिखित आरोप लगाए गए हैं:

  • कोकीन तस्करी: आरोप है कि मादुरो ने पिछले दो दशकों में वेनेजुएला की सरकारी मशीनरी का उपयोग करके अमेरिका में भारी मात्रा में कोकीन भेजी.
  • आतंकवादी संगठनों से साठगांठ: अभियोजकों का दावा है कि मादुरो का नेटवर्क कोलंबिया के विद्रोही समूहों (FARC और ELN) और मैक्सिको के ड्रग कार्टेल्स के साथ मिलकर काम कर रहा था.
  • अवैध हथियार: मादुरो पर नशीली दवाओं की साजिश को अंजाम देने के लिए मशीन गन और विनाशकारी उपकरणों को रखने का भी आरोप है.

कौन-कौन है आरोपी?

इस मामले में केवल निकोलस मादुरो ही नहीं, बल्कि उनके परिवार और सरकार के कई वरिष्ठ सदस्यों को भी सह-आरोपी बनाया गया है. इसमें उनकी पत्नी सीलिया फ्लोर्स, उनके बेटे निकोलस अर्नेस्टो मादुरो गुएरा, और वेनेजुएला के आंतरिक मंत्री डियोसादो कैबेलो रोंडन शामिल हैं. यदि ये आरोप साबित हो जाते हैं, तो दोषियों को उम्रकैद तक की सजा हो सकती है.

आगे क्या होगा?

निकोलस मादुरो को जल्द ही मैनहट्टन की एक संघीय अदालत में जज के सामने पेश किया जाएगा. अमेरिकी सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह मादुरो को वेनेजुएला के वैध राष्ट्रपति के रूप में मान्यता नहीं देती है। वर्तमान में, अमेरिका ने वेनेजुएला का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है और वहां एक 'संक्रमणकालीन सरकार' (Transition Government) स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2026 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).