Bollywood Drugs Case: दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान समेत इन लोगों के मोबाइल फोन्स को NCB ने किया जब्त!
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स विभाग की टीम ने बीते दिनों दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान से घंटों तक पूछताछ की. अब इस केस में आई ताजा जानकारी के अनुसार, नारकोटिक्स की टीम ने दीपिका, श्रद्धा, सारा, रकुल प्रीत सिंह, सिमोन खंबाटा और जया शाह के मोबाइल फोन्स को जब्त कर लिया है.