Happy Daughters Day 2020: अजय देवगन ने शेयर की अपनी बेबी गर्ल न्यासा देवगन की ये खूबसूरत फोटो, बेटी न्यासा को बताया अपनी ताकत
बॉलीवुड में अपने एक्शनभरे अंदाज के लिए मशहूर अजय देवगन ने आज बेटी दिवस के मौके पर अपनी लाड़ली बिटिया न्यासा देवगन की बेहद प्यारी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की ही. इस फोटो को शेयर करते हुए अजय देवगन ने अपनी बेटी के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करते हुए बेहद स्पेशल मैसेज भी लिखा है.
Happy Daughters Day 2020: बॉलीवुड में अपने एक्शनभरे अंदाज के लिए मशहूर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने आज बेटी दिवस के मौके पर अपनी लाड़ली बिटिया न्यासा देवगन (Nyasa Devgn) की बेहद प्यारी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की ही. इस फोटो को शेयर करते हुए अजय देवगन ने अपनी बेटी के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करते हुए बेहद स्पेशल मैसेज भी लिखा है.
अजय ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मेरी बेटी न्यासा में कई चीजें हैं. मेरी तीखी आलोचक, मेरी सबसे बड़ी कमजोरी और ताकत भी. वह एक यंग एडल्ट हैं लेकिन काजोल और मेरे लिए, वह हमेशा हमारी बेबी गर्ल रहेगी."
My daughter, Nysa is many things. My sharpest critic, my biggest weakness & strength as well. She’s a young adult but to Kajol & me, she will always be our baby girl 🤗#HappyDaughtersDay pic.twitter.com/mATjDd1b28
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) September 27, 2020
आपको बता दें कि न्यासा का जन्म 20 अप्रैल, 2003 में हुआ था और वो अब 17 साल की हैं. उन्हें एक भाई भी है जिसका नाम है युग देवगन. बताया जाता है कि मुंबई के धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिंगापुर के यूनाइटेड कॉलेज में एडमिशन लिया है जहां वो अपनी आगे की पढ़ाई कर रही हैं.
न्यासा के करियर को लेकर फिलहाल कुछ भी साफतौर पर नहीं कहा गया है. हालांकि इस बात को लेकर कयास लगते आए हैं कि वो अपने माता-पिता की तरह एक्टर बन सकती हैं. सोशल मीडिया पर भले ही वो मौजूद नहीं हैं लेकिन उनके कई सारे फैन क्लब्स बने हुए हैं जहां उनकी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज खूब वायरल होती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2020 08:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

