बॉलीवुड

Lal Singh Chaddha: आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के सेट लीक हुआ शूटिंग का ये Video, इस अंदाज में दिखे मिस्टर. परफेक्शनिस्ट

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के काम में जुटे हुए हैं. इस फिल्म को लेकर हाल ही में वो दिल्ली पहुंचे थे जहां वो इस फिल्म के लिए शूट करते नजर आए.

Lal Singh Chaddha: आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के सेट लीक हुआ शूटिंग का ये Video, इस अंदाज में दिखे मिस्टर. परफेक्शनिस्ट
आमिर खान (Photo Credits: Instagram)

Lal Singh Chaddha: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के काम में जुटे हुए हैं. इस फिल्म को लेकर हाल ही में वो दिल्ली पहुंचे थे जहां वो इस फिल्म के लिए शूट करते नजर आए. अब इस शो के शूटिंग के कुछ वीडियोज इंटरनेट पर लीक हो गए हैं. वीडियो में देखा गया कि आमिर अपने क्रू मेंबर्स के साथ बेहद सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं.

आमिर यहां ओरेंज टी-शर्ट और ब्लू जीन्स पहने हुए अपनी टीम के साथ शूटिंग के काम में मशगूल हैं. आमिर का ये लुक बेहद अलग है. फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से उनका एक लुक मेकर्स ने रिलीज किया था जिसमें वो एक सिख व्यक्ति की तरह पगड़ी पहने और लंबी दाढ़ी रखे हुए नजर आए थे.

लेकिन अब इस वायरल वीडियो में आमिर काफी साधारण लुक में नजर आ रहे हैं जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की कहानी के अनुसार, आमिर का किरदार भी कई दौर से गुजरेगा. इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर लीड रोल में हैं.

ये भी पढ़ें: Laal Singh Chaddha: आमिर खान ने तुर्की की पहली महिला एमीन एर्दोगान से की मुलाकात, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित की जा रही ये फिल्म टॉम हैंक्स की किताब 'फॉरेस्ट गंप' पर आधारित है जिसमें विजय सेथुपथी और मोना सिंह भी नजर आएंगी. इस फिल्म को 24 दिसंबर, 2021 को रिलीज के लिए सेट किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2020 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).