बॉलीवुड

Happy Daughter's Day 2020: शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट की बेटी समिषा शेट्टी की ये बेहद क्यूट फोटो, बेबी गर्ल के लिए लिखा ये स्पेशल नोट

आज के दिन को बेटी दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है जहां लोग अपने घर-परिवार और समाज में बेटियों के प्रति अपने स्नेह को व्यक्त करते हैं. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस दिन को बखूबी सेलिब्रेट कर रहे हैं.

Happy Daughter's Day 2020: शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट की बेटी समिषा शेट्टी की ये बेहद क्यूट फोटो, बेबी गर्ल के लिए लिखा ये स्पेशल नोट
शिल्पा शेट्टी और समिषा शेट्टी (Photo Credits: Instagram)

Happy Daughter's Day 2020: आज के दिन को बेटी दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है जहां लोग अपने घर-परिवार और समाज में बेटियों के प्रति अपने स्नेह को व्यक्त करते हैं. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस दिन को बखूबी सेलिब्रेट कर रहे हैं. आज अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपनी बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgn) की फोटो शेयर करके उन्हें इस दिन की शुभकामनाएं दी थी. अब शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपनी बेटी समिषा शेट्टी (Samisha Shetty) की बेहद प्यारभरी फोटो शेयर की है जिसमें वो उन्हें गोद में ली हुई नजर आ रही हैं.

शिल्पा शेट्टी ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, "कौन कहता है कि जादू नहीं होता....इस समय तुम्हें अपनी बाहों में भर पाना, ये जादू नहीं तो क्या है? ये है वो खुशी जिसका आज मैं जश्न मना रही हूं बेटी दिवस के मौके पर जहां मैं समिषा, मेरी बेटी के साथ हूं. वैसे मुझे उसके साथ सेलिब्रेट करने के लिए कोई दिन की जरूरत नहीं है..मैं शब्दों से भगवन का शुक्रियादा नहीं कर सकती कि उन्हें मेरे और खास करके विवान की प्रार्थनाओं का खूबसूरती से जवाब दिया, हमेशा इसके लिए कृतज्ञ रहूंगी. आज अपनी बेटी को गले से लगाना मत भूलें."

ये भी पढ़ें: Happy Daughters Day 2020: अजय देवगन ने शेयर की अपनी बेबी गर्ल न्यासा देवगन की ये खूबसूरत फोटो, बेटी न्यासा को बताया अपनी ताकत

ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी ने सुनाया बेटी को जन्म देने का संघर्ष, कई मिसकैरिज और बीमारी के चलते लिया था सरोगेसी का सहारा

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने इस साल 15 फरवरी महीने में बेटी समिषा को जन्म दिया था. समिषा का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था. बेटी समिषा के जन्म को लेकर शिल्पा को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था लेकिन इश्वर ने उनकी ये मनोकामना भी पूरी की.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2020 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).