Bigg Boss 14: क्या रुबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ लेने जा रही हैं सलमान के शो में एंट्री?
खबर आ रही है कि टीवी के पावर कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला भी इस बार बिग बॉस में अपना दम दिखाते नजर आ सकते हैं. टीवी के दमदार कपल को बिग बॉस के घर में साथ रहते देखना फैंस के लिए भी किसी ट्रीट से कम नहीं होगा.
Bigg Boss 14: सलमान खान (Salman Khan) के विवादित शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की शुरुआत होने अब महज कुछ दिन ही बचे हैं. शो में इस बार कौन कौन से गेस्ट नजर आने जा रहे हैं. इसे लेकर अलग अलग नाम सामने आ रहे हैं. तो वहीं फैंस भी इस बार के शो को लेकर खासे उत्साहित हैं. ऐसे में अब खबर आ रही है कि टीवी के पावर कपल रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) भी इस बार बिग बॉस में अपना दम दिखाते नजर आ सकते हैं. टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के मुताबिक रुबीना और अभिनव भी शो में बतौर कंटेस्टेंटस नजर आने जा रहे हैं. हालांकि अभी तक दोनों के नामों को लेकर कोई ऑफिसियल कन्फर्मेशन सामने नहीं आई है.
ऐसे में अगर ये रिपोर्ट सही है तो बेशक ये दर्शकों के लिए किसी एंटरटेनमेंट के धमाकेदार डोज से कम नहीं होगा. टीवी के दमदार कपल को बिग बॉस के घर में साथ रहते देखना फैंस के लिए भी किसी ट्रीट से कम नहीं होगा.
वर्कफ्रंट की बात करें तो रुबीना दिलैक ने शो शक्ति- अस्तित्व के एहसास की में जबरदस्त किरदार निभाया था. जिसें सभी ने खूब प्यार दिया था. जबकि अभिनव शुक्ला ने टीवी पर अपनी जर्नी जर्सी नंबर 10 से शुरू की थी. जिसके बाद से वो कई शो में नजर आते रहे हैं.
सो ऐसे में देखना होगा कि क्या सचमुच रुबीना और अभिनव बिग बॉस के घर में एंट्री करते दिखाई देंगे? वैसे शो में इस बार जैस्मिन भसीन, जान कुमार सानु, एजाज खान, राहुल वैद्य, पवित्रा पुनिया जैसे कई नाम सामने आ चुके हैं
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2020 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

