Global Hunger Index 2020: ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 94वें स्थान पर, जानें PAK और नेपाल किस स्थान पर हैं
भारत में भूखे लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2020 (Global Hunger Index 2020) ने रिपोर्ट जारी की है. ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अब भी काफी भुखमरी मौजूद है. लेकिन पिछले बार के मुकाबले इस बार सुधार आया है. दरअसल ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) रिपोर्ट-2019 117 देशों में भारत की रैंकिंग 102 थी. लेकिन इस बार 107 देशों के लिए की गई रैंकिंग में भारत 94 स्थान पर है. रिपोर्ट के अनुसार, 27.2 के स्कोर के साथ, भारत में भूख का एक स्तर है जो गंभीर है. ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2020 (Global Hunger Index 2020) की रिपोर्ट के मुताबिक भारत से अच्छे इन देशों के हालात हैं. इनमें जिनके नाम हैं वो है नेपाल (73), पाकिस्तान (88), बांग्लादेश (75), इंडोनेशिया 70वें स्थान पर है.