Bigg Boss 14: टास्क में जैस्मिन भसीन और निक्की तंबोली में कौन जीता कौन हारा को लेकर आपस में भिड़े सिद्धार्थ शुक्ला और हिना खान (Video)
हिना जैस्मिन की विनर बताती है जबकि सिद्धार्थ इस फैसले को मानने के लिए तैयार नहीं होते हैं. सिद्धार्थ हिना के फैसले पर सवाल खड़ा करते हैं. जिसके बाद हिना नाराज हो जाती हैं
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में जैसे जैसे दिन बीतते जा रहे हैं. घर के अन्दर कंटेस्टेंट के बीच का मनमुटाव और खुलकर सामने आता जा रहा है. ऐसा ही कुछ बीते एपिसोड में देखने को मिला है. दरअसल टास्क के दौरान जैस्मिन भसीन और निक्की तंबोली के बीच जमकर जोर जबरदस्ती हुई. दोनों के बीच की इस लड़ाई ने सभी का ध्यान खिंचा. ऐसे में टास्क एक अंत में कौन जीता कौन हारा को लेकर सीनियर्स के बीच कहासुनी देखने को मिली. हिना खान ने जहां टास्क में जैस्मिन को विनर माना वहीं सिद्धार्थ शुक्ला इस बात को मनाने के लिए कतई से तैयार नहीं थे कि जैस्मिन टास्क की विजेता थी.
ऐसे में हिना खान और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच जमकर बहस शुरू हो जाती है. हिना जैस्मिन की विनर बताती है जबकि सिद्धार्थ इस फैसले को मानने के लिए तैयार नहीं होते हैं. सिद्धार्थ हिना के फैसले पर सवाल खड़ा करते हैं. जिसके बाद हिना नाराज हो जाती हैं और कहती है कि उन्हें संचालन ना सिखाए. ऐसे में सिद्धार्थ कहते है कि जैस्मिन मेरी दोस्त है लेकिन टास्क में गलत होते नहीं देख सकता. आप भी देखिए ये वीडियो.
आप बता दे कि घर में इस समय 2 गुट बन चुका है. एक तरफ जैस्मिन है तो दूसरी तरफ निक्की तंबोली अपनी मनमानी करती दिखाई दे रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2020 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

