बॉलीवुड

Happy Navratri 2020: नवरात्रि के पहले दिन कंगना रनौत ने मां दुर्गा का आशीर्वाद लेते हुए फोटो की शेयर

कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए सभी को बेस्ट विशेष दी है. फोटो में कंगना माता के दरबार में खड़ी होकर उनका आशीर्वाद लेती दिखाई दे रही हैं.

Happy Navratri 2020: नवरात्रि के पहले दिन कंगना रनौत ने मां दुर्गा का आशीर्वाद लेते हुए फोटो की शेयर
कंगना रनौत (Image Credit: Instagram)

Happy Navratri 2020: नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो चुकी है. अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक के तौर पर मनाए जाने वाले इस उत्सव को लेकर देशभर में धूम मची है. हर कोई मां दुर्गा की भक्ति में लीन दिखाई दे रहा है. ऐसे में आम से लेकर खास लोग तक इस पर्व में डूबे दिखाई दे रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kanagna Ranaut) भी मां दुर्गा की भक्ति में डूबी दिखाई दे रही हैं. उन्होंने सभी देवी भक्तों को नवरात्र के शुरू होने पर बधाई दी है.

कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए सभी को बेस्ट विशेष दी है. फोटो में कंगना माता के दरबार में खड़ी होकर उनका आशीर्वाद लेती दिखाई दे रही हैं. आप भी देखिए उनका ये खास पोस्ट.

वर्कफ्रंट की बात करें कंगना रनौत ने हाल ही अपनी फिल्म जयललिता की शूटिंग खत्म की है. तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री रही जयललिता की जीवनी पर बन रही इस फिल्म के लिए कंगना ने जमकर मेहनत की है. इस फिल्म के लिए उन्होंने अपना 20 किलों वजन भी बढ़ाया था. ताकि वो रोल के साथ न्याय कर सके.

जबकि वही आने वाले वाले समय में कंगना फिल्म तेजस की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी. फिल्म में अपने इस रोल के लिए कंगना जमकर पसीना बहा रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2020 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).