TV TRP: Top 5 शोज में जगह पाने के लिए अमिताभ बच्चन और सलमान खान को दिखाना होगा दम, इस हफ्ते इन 5 शोज का रहा बोलबाला
कौन बनेगा करोड़पति और बिग बॉस 14 ने टीवी दस्तक दे दी है. जिसे शुरू हुए 15 दिन से उपर का वक़्त बीत चुका है. लेकिन टीआरपी के मामले में अभी काफी पीछे हैं.
बॉलीवुड के बड़े सितारों की छोटे परदे पर एंट्री वैसे तो खबरें खूब बनाती है. लेकिन छोटे परदे पर चमक बनाए रखने के लिए सिर्फ नाम बड़ा होने से काम नहीं बनता है. बल्कि यहां चमकने के लिए कंटेंट का दिलचस्प होना बेहद जरूरी है. यही वजह है कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और सलमान खान (Salman Khan) जैसे बड़े नामों के शो भी टीआरपी (TRP) की लिस्ट में अभी तक जगह नहीं बना पाए हैं. कौन बनेगा करोड़पति 12 और बिग बॉस 14 ने टीवी दस्तक दे दी है. जिसे शुरू हुए 15 दिन से उपर का वक़्त बीत चुका है. लेकिन टीआरपी के मामले में अभी काफी पीछे हैं. यही कारण है कि ये टॉप 5 शो में अपनी जगह नहीं बना पाया है.
ऐसे में जानते है कि इस हफ्ते दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले वो कौन से 5 शोज हैं? इस हफ्ते जो सबका फेवरेट बना रहा वो था कुंडली भाग्य. धीरज धोपर और श्रद्धा आर्या की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है. जबकि दूसरे नंबर पर जगह बनाई है शो अनुपमा ने. इस शो को इस हफ्ते 7292 इंप्रेसंस मिले हैं.
जबकि तीसरे नंबर का स्थान पाने में कामयाबी पाई है शो कुमकुम भाग्य ने. सृति झा और शबीर अहलुवालिया की जोड़ी सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं. यही वजह है कि शो टॉप की लिस्ट में बना रहता है. जबकि वहीं चौथे नंबर जगह बनाई है मलाइका अरोड़ा के शो इंडियाज बेस्ट डांसर ने. लोग इस शो के साथ खुद को कंनेट कर पा रहे हैं.
आखिर में 5वें नंबर इस हफ्ते टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को जगह मिली हैं. शो का ट्रैक लोगों को पसंद आ रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2020 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

