मनोरंजन

‘Bigg Boss 20’: 'बिग बॉस 20' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, सलमान खान ने नए प्रोमो में किया 'Extra Jeevan Daan' का ऐलान(Watch Video)

'बिग बॉस 20' का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होगा. यह रियलिटी शो COLORS चैनल पर प्रसारित किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग JioHotstar पर होगी. इस सीजन के साथ भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो की 20 साल की यात्रा भी पूरी हो जाएगी.

‘Bigg Boss 20’: 'बिग बॉस 20' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, सलमान खान ने नए प्रोमो में किया 'Extra Jeevan Daan' का ऐलान(Watch Video)

‘Bigg Boss 20’: 'बिग बॉस हिंदी' के मेकर्स ने सीजन 20 का नया प्रोमो रिलीज कर दिया है. प्रोमो में शो के होस्ट सलमान खान ने इस बार गेम में होने वाले सबसे बड़े बदलाव का खुलासा किया है. 6 सितंबर 2026 से शुरू होने वाले इस सीजन में दर्शकों को 'Extra Jeevan Daan' नाम का नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा. इस नए कॉन्सेप्ट के साथ हर कंटेस्टेंट के लिए खेल पहले से ज्यादा रोमांचक और चुनौतीपूर्ण होने वाला है. अजय देवगन, माधुरी दीक्षित और रोहित शर्मा के दम पर सोनी पिक्चर्स इंडिया का बड़ा दांव, फेस्टिव सीजन के लिए किया मेगा कंटेंट लाइनअप का ऐलान

'बिग बॉस 20' में क्या है नया ट्विस्ट?

रिलीज किए गए प्रोमो की शुरुआत दो योद्धाओं के बीच जबरदस्त युद्ध से होती है. तभी सलमान खान की एंट्री होती है और वह लड़ाई को रोकते हुए अपने अंदाज में कहते हैं, "बिग बॉस में मिलेगा, मेरी जान... Extra Jeevan Daan." इसके बाद वह "तथास्तु" बोलते हैं.

प्रोमो के मुताबिक, इस सीजन में हर कंटेस्टेंट को खेल के दौरान एक अतिरिक्त मौका यानी 'एक्स्ट्रा जीवन दान' मिलेगा. हालांकि, यह लाइफलाइन कब और कैसे इस्तेमाल की जाएगी, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है. लेकिन इतना साफ है कि इस बार सिर्फ सुरक्षित खेल खेलने से कंटेस्टेंट लंबे समय तक घर में नहीं टिक पाएंगे.

 

‘बिग बॉस 20’ का प्रोमो देखें:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

सलमान खान ने क्या कहा?

सलमान खान ने कहा कि हर साल 'बिग बॉस' का खेल बदलता है, लेकिन इस बार सिर्फ खेल ही नहीं बल्कि उसे खेलने का तरीका भी पूरी तरह बदल जाएगा. उन्होंने कहा, "जीवन दान सुनने में जितना आसान लगता है, उतना है नहीं. इसके पीछे का पूरा राज घर के अंदर ही पता चलेगा."

मेकर्स ने बताई नई थीम की खासियत

जियोस्टार के हिंदी और इंग्लिश एंटरटेनमेंट बिजनेस हेड आलोक जैन ने कहा कि 20वें सीजन के साथ शो को नए अंदाज में पेश करने का यह सही मौका था. उनका कहना है कि नए ट्विस्ट के जरिए कंटेस्टेंट्स को लगातार अपनी रणनीति बदलनी होगी और हर कदम सोच-समझकर उठाना होगा.

कब और कहां देखें 'बिग बॉस 20'?

'बिग बॉस 20' का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होगा. यह रियलिटी शो COLORS चैनल पर प्रसारित किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग JioHotstar पर होगी. इस सीजन के साथ भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो की 20 साल की यात्रा भी पूरी हो जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2026 01:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).