Chhattisgarh: रंग लाई CM भूपेश बघेल की मेहनत, राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मजबूत हुई राज्य की अर्थव्यवस्था
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए शुरु की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना न केवल कोरोना संकट के दौरान वरदान साबित हुई है, बल्कि इसने राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान की है. पिछले साल अक्टूबर माह की तुलना में इस साल के इसी माह में राज्य ने 26 फीसदी अधिक जीएसटी का संग्रह करके आंध्रप्रदेश के साथ संयुक्त रूप से देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है. इस योजना समेत किसानों, ग्रामीणों तथा वनवासियों को सीधे लाभ पहुंचाने वाली अन्य योजनाओं के चलते संकटकाल में प्रदेश की बेरोजगारी दर भी अन्य प्रदेशों के मुकाबले काफी कम रही. वर्तमान में राज्य की बेरोजगारी दर मात्र 2 प्रतिशत है, जो असम के बाद देश में सबसे कम है.