Amrita Rao Baby Boy Photo: अमृता राव-आरजे अनमोल के बेबी बॉय की पहली झलक आई सामने, बेटे का रखा ये प्यारा नाम!
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव ने बीते रविवार को बेबी बॉय को जन्म दिया जिसके चलते उनके परिवार में खुशी की लहर है. पिता बने आरजे अनमोल भी घर पर नन्हें कदमों के आगमन से काफी प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं.
Amrita Rao and RJ Anmol Baby Boy Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव ने बीते रविवार को बेबी बॉय को जन्म दिया जिसके चलते उनके परिवार में खुशी की लहर है. पिता बने आरजे अनमोल भी घर पर नन्हें कदमों के आगमन से काफी प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं. आज उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए अपने बच्चे की पहली झलक दुनिया को दिखाई है. अनमोल ने अपने बेटे की फोटो को ट्विटर पर शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने उसका नाम वीर रखा है.
अनमोल ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "हेलो वर्ल्ड, मिलिए हमारे बेटे वीर से. आपके आशीर्वाद की जरुरत है. अमृता राव आरजे अनमोल." ये भी पढ़ें: Amrita Rao-RJ Anmol blessed with a baby boy: अमृता राव और आरजे अनमोल बने माता-पिता, अभिनेत्री ने दिया बेटे को जन्म
Hello World... Meet Our Son #Veer
He is lookin at his 1st BroFist 👊🏼 frm YOU !!!
Seek Your Blessings 🙏🏼
~Amrita Rao RJ Anmol~ pic.twitter.com/6Nwl3w0JCY
— RJ Anmol 🇮🇳 (@rjanmol) November 6, 2020
हाल ही में अनमोल ने बेटे के जन्म के बाद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लोगों से नाम का सजेशन देने को कहा था जिसके बाद लोगों ने उन्हें कई सारे नामों की सलाह दी. इसके बाद अब आखिरकार इन्होंने अपने बेटे का नाम 'वीर' रखने का फैसला किया है.
आपको बता दें कि अमृता ने अपनी प्रेगनेंसी की खबर अपने फैंस को नहीं दी थी. अक्टूबर में उनकी एक फोटो मीडिया में वायरल हुई थी जिसमें वो बेबी बंप के साथ नजर आईं थी. बाद में अटकलें लगाईं जाने लगी कि अमृता गर्भवती हैं. मीडिया में इसे लेकर कई सारे रिपोर्ट्स भी देखने को मिले जिसके बाद एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2020 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

