देश

PM Rashtriya Bal Puraskar 2026: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नई डेडलाइन और ऑनलाइन आवेदन का तरीका

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी. इन पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा 26 दिसंबर 2026 (वीर बाल दिवस) के अवसर पर की जाएगी. यह सम्मान देश के उन बच्चों को दिया जाता है जिन्होंने कम उम्र में साहस, नवाचार, नेतृत्व, समाज सेवा या अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया हो.

PM Rashtriya Bal Puraskar 2026: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नई डेडलाइन और ऑनलाइन आवेदन का तरीका

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2026: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (Ministry of Women and Child Development) ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) 2026 के लिए ऑनलाइन नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. पहले आवेदन की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 कर दिया गया है. मंत्रालय ने अधिक से अधिक योग्य बच्चों और नामांकनकर्ताओं को आवेदन का अवसर देने के लिए यह फैसला लिया है. यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित करता है.

कौन कर सकता है आवेदन?

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी:

आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए और भारत में निवास करता हो.

उम्मीदवार की आयु 5 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम होनी चाहिए.

स्व-नामांकन (Self Nomination) और किसी भी नागरिक द्वारा नामांकन (Nomination) दोनों स्वीकार किए जाएंगे.

किन-किन श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार?

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 निम्नलिखित छह श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे:

बहादुरी (Bravery)

समाज सेवा (Social Service)

पर्यावरण (Environment)

खेल (Sports)

कला एवं संस्कृति (Arts & Culture)

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (Science & Technology)

PM Rashtriya Bal Puraskar 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार या नामांकनकर्ता नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:

National Awards Portal पर जाएं.

नया अकाउंट बनाएं या अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स से साइन इन करें.

उपलब्ध पुरस्कारों की सूची में Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2026 चुनें.

आवेदन फॉर्म में बच्चे की व्यक्तिगत जानकारी, पुरस्कार श्रेणी और उपलब्धियों का विवरण भरें.

उपलब्धि से जुड़े आवश्यक दस्तावेज़, प्रमाणपत्र, फोटो, मीडिया लिंक या अनुशंसा पत्र अपलोड करें.

सभी जानकारी जांचने के बाद 15 अगस्त 2026 से पहले आवेदन सबमिट कर दें.

कब घोषित होंगे विजेता?

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी. इन पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा 26 दिसंबर 2026 (वीर बाल दिवस) के अवसर पर की जाएगी. यह सम्मान देश के उन बच्चों को दिया जाता है जिन्होंने कम उम्र में साहस, नवाचार, नेतृत्व, समाज सेवा या अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया हो.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2026 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).