बॉलीवुड

Gauahar Khan Confirms Her Engagement: गौहर खान ने बॉयफ्रेंड जैद दरबार संग रचाई सगाई, शेयर की फोटो

रिपोर्ट की माने तो गौहर और जैद 24 दिसंबर को शादी करने वाले हैं. ये शादी मुंबई के होटल में होगी. जिसका कई दिनों तक सेलिब्रेशन चलेगा.

Gauahar Khan Confirms Her Engagement: गौहर खान ने बॉयफ्रेंड जैद दरबार संग रचाई सगाई, शेयर की फोटो
गौहर खान और जैद दरबार (Image Credit: Instagram)

Gauahar Khan Confirms Her Engagement: बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में तूफानी सीनियर्स बनकर एंट्री करनेवाली गौहर खान (Gauhar Khan) ने अपनी मौजूदगी से शो में जान डालने की पूरी कोशिश की और खबरों का बाजार खूब गर्म किया. ऐसे में अब गौहर एक बार फिर सुर्खियां बना रही हैं. दरअसल गौहर ने अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार (Zaid Darbar) संग सगाई कर ली है. उन्होंने इस बात को सोशल मीडिया पर कन्फर्म करते हुए फोटो शेयर की है. दरअसल पिछले कुछ समय से दोनों के शादी की खबरें काफी वायरल हो रही थी. जिसके बाद अब दोनों ने अपनी सगाई की खबर को दुनिया से शेयर किया है.

गौहर ने जैद संग फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मैंने हां कर दी है. साथ ही उन्होंने अंगूठी की इमोजी भी पोस्ट की हैं. फोटो में गौहर संग जैद भी खड़े हुए नजर आ रहें हैं. माना जा रहा है कि ये दोनों के शादी की तस्वीर है. यह भी पढ़े: Bigg Boss 14: घर से लौटी गौहर खान का बॉयफ्रेंड जैद दरबार ने रोमांटिक अंदाज में किया स्वागत

 

View this post on Instagram

 

💍♥️ @zaid_darbar

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan) on

मीडिया रिपोर्ट की माने तो गौहर और जैद 24 दिसंबर को शादी करने वाले हैं. ये शादी मुंबई के होटल में होगी. जिसका कई दिनों तक सेलिब्रेशन चलेगा. जबकि वहीं जैद के पिता इस्माइल दरबार भी दोनों के रिश्ते से खुश हैं और वो दोनों अपना आशीर्वाद देने के लिए तैयार हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2020 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).