Assembly Elections 2021: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में कब बजेगा चुनावी डंका? शाम 4:30 बजे EC करेगा ऐलान
चुनाव आयोग (Election Commission) आज (26 फरवरी) शाम साढ़े चार बजे पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है. इस संबंध में विज्ञान भवन में एक महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस होगी.