Aishwarya Rai ने अपनी कजिन की शादी में सजाई महफिल, Priyanka Chopra के गाने पर किया शानदार डांस, देखें ये Viral Video
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस द्वारा पसंद भी किया जा रहा है.
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस द्वारा पसंद भी किया जा रहा है. इस वीडियो में ऐश्वर्या अभिषेक बच्चन संग डांस करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में ऐश्वर्या प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के हिट सॉन्ग 'देसी गर्ल' पर थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं. लंबे समय बाद ऐश्वर्या को इस अंदाज में देखकर फैंस भी सरप्राइज्ड हैं और वीडियो की चर्चा कर रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐश्वर्या हाल ही में अपने कजिन श्लोका शेट्टी (Shloka Shetty) की शादी अटेंड करने अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या (Aaradhya) संग बैंगलोर पहुंची थी. इस समारोह से सेलिब्रेशन की कई सारी फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो चली हैं जहां एक्ट्रेस के साथ उनकी मां वृंदा राय भी नजर आ रही हैं.
View this post on Instagram
इस समारोह में ऐश्वर्या अपने ट्रेडिशनल अवतार में बेहद खूबसूरत लग रही थी. लाल रंग के लहंगे में ऐश्वर्या का ये अवतार फैंस को पसंद आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या अपने डांस से सभी की इम्प्रेस करती हुई नजर आ रही हैं.
View this post on Instagram
उल्लेखनीय है कि श्लोका शेट्टी ऐश्वर्या की मौसी की बेटी हैं और इस हिसाब से वो एक्ट्रेस की बहन हैं. शादी में एन्जॉय करने के साथ ही ऐश्वर्या ने अपने परिवार संग अपनी जिम्मेदारी का भी पालन किया और ये सभी यहां मास्क पहने हुए नजर आए.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2021 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

