Shilpa Shetty Bikini Photo: एनिमल प्रिंट बिकिनी पहन शिल्पा शेट्टी ने दिखाया अपना ग्लैमरस अवतार, पानी में आग लगाने वाली फोटो की शेयर
ऐसे में अब शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं. शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की जिसमें वो समुंद्र के किनारे रेत पर बैठी दिखाई दे रही हैं. इस फोटो में शिल्पा ने एनिमल प्रिंट की बिकिनी पहन रखी है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दोनों भले ही फिल्मों में ना नजर आ रही हो लेकिन सोशल मीडिया पर वो बराबर एक्टिव रहती हैं. शिल्पा शेट्टी आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. शिल्पा अपने फैंस के साथ ज्यादातर फिटनेस वीडियो शेयर करते रहती हैं. कभी अपने डाईट टिप्स से तो कभी योगा वीडियो से शिल्पा फैंस से कनेक्टेड रहती हैं. आखिरकार इतने सालों के बाद भी शिल्पा पहले जैसी चुस्त दुरुस्त जो हैं.
ऐसे में अब शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं. शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की जिसमें वो समुंद्र के किनारे रेत पर बैठी दिखाई दे रही हैं. इस फोटो में शिल्पा ने एनिमल प्रिंट की बिकिनी पहन रखी है. शिल्पा ने लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे तरंगे उत्पन्न कर रही हूं. फोटो में शिल्पा में लुक देखते ही बनता है. उनका ये अंदाज हर कोई काफी पसंद कर रहा है.
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी आने वाले समय में हंगामा 2 में नजर आने जा रही हैं. फिल्म में शिल्पा के साथ मिजान जाफरी और परेश रावल अहम् भूमिका में दिखाई देंगे. इस फिल्म को लेकर हर कोई काफी उत्साहित है. इसके अलावा शिल्पा निकम्मा में भी नजर आने जा रही हैं. इस फिल्म में भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी भी होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2021 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

