Salman Khan और Shah Rukh Khan ने मुंबई में शुरू की फिल्म 'पठान' की शूटिंग, देखें Photos
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान' से बॉलीवुड में अपना कमबैक करने वाले हैं. इस फिल्म के लिए शाहरुख और सलमान ने बीते गुरुवार को मुंबई में शूटिंग भी शुरू कर दी.
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जल्द ही सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) की फिल्म 'पठान' (Pathan) से बॉलीवुड में अपना कमबैक करने वाले हैं. इस फिल्म के लिए शाहरुख और सलमान खान (Salman Khan) ने बीते गुरुवार को मुंबई में शूटिंग भी शुरू कर दी. ये दोनों ही कलाकार मुंबई के मशहूर यशराज फिल्म स्टूडियोज में फिल्म के लिए शूटिंग करते दिखे. 'पठान' में सलमान खान भी एक अहम भूनिका निभाते नजर आएंगे और अब इस फिल्म के लिए समय निकालकर दोनों एक ही छत के नीचे काम करते नजर आए.
सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में हैं. फिल्म के अंतिम सीन्स में सलमान का एक कैमियो रोल है. बताया जा रहा है कि जहां से 'पठान' की कहानी का अंत होगा वहीं से फिल्म 'टाइगर 3' की कहानी की शुरुआत होगी.
View this post on Instagram
इस महीने की शुरुआत में सलमान ने बिग बॉस 14 में कन्फर्म करते हुए कहा था कि वो जल्द ही शाहरुख की फिल्म 'पठान' में अपने कैमियो रोल में नजर आएंगे. सलमान ने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर बात करते हुए कहा था कि वो 'टाइगर 3', 'कभी ईद कभी दिवाली' और बिग बॉस' पर काम करेंगे.
View this post on Instagram
शूटिंग के बाद सलमान यहां अपनी कार से रवाना होते हुए नजर आए. वहीं शाहरुख भी यहां मीडिया द्वारा स्पॉट किये गए. निर्देशक सिद्धार्थ आनंद भी शूटिंग के बाद अपनी कार में मीडिया द्वारा क्लिक किये गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2021 08:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

