टीवी

Bigg Boss 14 से बाहर आने के बाद राहुल वैद्य गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ निकले डिनर डेट पर, कैमरे के सामने जाहिर की खुशी

घर में 5 महीने का लम्बा समय बिताने के बाद राहुल वैद्य अब अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ डिनर डेट के लिए निकले. इस दौरान दोनों को मीडिया ने स्पॉट किया. दोनों की ख़ुशी देखते ही बन रही थी.

Bigg Boss 14 से बाहर आने के बाद राहुल वैद्य गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ निकले डिनर डेट पर, कैमरे के सामने जाहिर की खुशी
राहुल वैद्य और दिशा परमार (Image Credit: Yogen Shah)

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का सीजन खत्म हो चुका है. इस सीजन की ट्रॉफी रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने अपने नाम की है. इस मुकाबले में भले ही राहुल वैद्य शो (Rahukl Vaidyaना जीत पाए हो लेकिन उन्होंने सभी का दिल जरूर जीता है. घर में 5 महीने का लम्बा समय बिताने के बाद राहुल वैद्य अब अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ डिनर डेट के लिए निकले. इस दौरान दोनों को मीडिया ने स्पॉट किया. दोनों की ख़ुशी देखते ही बन रही थी. राहुल वैद्य ने जहां वाईट कलर को चूज किया वहीं दिशा परमार भी बालकक वाईट लुक में कहर ढाती दिखाई दी. दिशा और राहुल की केमिस्ट्री देखते ही बन रही थी.

राहुल और दिशा को जैसे ही पैपराजी ने स्पॉट किया. दोनों ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए. मीडिया के सामने राहुल ने बताया की वो पूरे 5 महीने के बाद दिशा के साथ दीनार डेट पर निकले हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

आपको बता दे कि बिग बॉस के घर में राहुल ने दिशा से अपने प्यार का इजहार किया था. जिसके बाद दिशा ने भी घर में आकर राहुल के सवालों का जवाब दिया और उनसे शादी के लिए इकरार किया था. जिसके बाद दोनों की इस मुलाकात को काफी पसंद किया गया. ऐसे में अब दोनों की जोड़ी को घर के बाहर भी काफी पसंद किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2021 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).