West Bengal: गृह मंत्री अमित शाह का ममता बनर्जी पर निशाना, कहा- चुनाव होने तक दीदी अकेली हो जाएंगी
गृह मंत्री ने कहा, ममता बनर्जी ने हर क्षेत्र में पश्चिम बंगाल को पीछे ले लिया है. राज्य के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे. गृह मंत्री ने कहा, तृणमूल कांग्रेस और अन्य दलों के नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं. चुनाव होने तक ममता दी खुद को अकेला पाएंगी. उन्होंने राज्य के लोगों के साथ अन्याय किया है.